Huma Qureshi Toxic: फिल्म इंडस्ट्री में अभिनेत्रियों का अपने काम के प्रति समर्पण अक्सर देखने को मिलता है, लेकिन कियारा आडवाणी ने जो मिसाल कायम की है, वह सच में प्रेरणादायक है। सुपरस्टार यश की आने वाली एक्शन फिल्म 'टॉक्सिक' की शूटिंग के दौरान कियारा ने एक ऐसा कारनामा कर दिखाया, जिसकी चर्चा अब हर तरफ हो रही है। अपनी गर्भावस्था के 6वें महीने में होने के बावजूद उन्होंने बिना किसी शिकायत के फिल्म के एक बेहद मुश्किल और चुनौतीपूर्ण सीन को पूरा किया। जब को-स्टार हुमा कुरैशी ने इस पूरी घटना का खुलासा किया, तो फैंस और सिनेमा प्रेमी कियारा के पेशेवर रवैये के मुरीद हो गए।
फिल्म टॉक्सिक के सेट पर मौजूद लोगों और को-एक्टर्स के अनुसार कियारा आडवाणी जब 6 महीने की प्रैग्नेंट थीं, तब उन्हें एक बहुत ही मुश्किल बारिश वाले सीन को शूट करना था। आर्टिफिशियल बारिश के बीच लगातार भीगते हुए काम करना किसी भी स्थिति में आसान नहीं होता, खासकर तब जब शरीर को विशेष देखरेख की जरूरत हो। इसके बाद भी उन्होंने बिना किसी हिचकिचाहट के पूरे डेडिकेशन के साथ काम किया। सेट पर मौजूद हर व्यक्ति उनके इस जज्बे और हिम्मत को देखकर हैरान रह गया।
अभिनेत्री हुमा कुरैशी ने एक हाल ही के इंटरव्यू में इस पूरी घटना के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कियारा के पेशेवर दृष्टिकोण की सराहना करते हुए कहा कि इतनी मुस्किल परिस्थितियों में भी कियारा का ध्यान केवल अपने काम पर केंद्रित था। हुमा ने स्वीकार किया कि जब उन्होंने कियारा को इस तरह मेहनत करते देखा, तो वे खुद दंग रह गईं। उनके अनुसार कियारा ने अपनी शारीरिक स्थिति को कभी भी अपने काम के आड़े नहीं आने दिया और अपनी कला के प्रति गजब की निष्ठा दिखाई।
साउथ सुपरस्टार यश और डायरेक्टर गीतु मोहनदास की यह फिल्म अपनी ऐलान के बाद से ही लगातार सुर्खियों में है। बड़े पैमाने पर बन रही इस एक्शन थ्रिलर में कियारा आडवाणी और हुमा कुरैशी जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आने वाले हैं।
फिल्म टॉक्सिक के सेट से सामने आई इस खबर ने दर्शकों के बीच उत्सुकता को कई गुना बढ़ा दिया है। फैंस अब पर्दे पर कियारा और यश की जोड़ी को देखने के साथ-साथ इस सीन को भी देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।