Highlights
कियारा आडवानी ने शादी से जुड़ा मजेदार किस्सा सुनाया।
करण जौहर ने शाहिद कपूर को स्टेज से हटाया था।
सिद्धार्थ और कियारा की शादी फरवरी 2023 में हुई थी।
दोनों की लव स्टोरी फिल्म शेरशाह के सेट से शुरू हुई थी।
Kiara Advani Sidharth In Koffee With Karan 9: हाल ही में पॉपुलर टॉक शो 'कॉफी विद करण' सीजन 9 का नया प्रोमो सामने आया है। इस बार शो के मेहमान कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के फेवरेट कपल कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं।
हाल ही में अपने दूसरे बच्चे के आने की खुशखबरी शेयर करने के बाद यह जोड़ा पहली बार इस मंच पर नजर आया है। प्रोमो के सामने आते ही सोशल मीडिया पर एक खास किस्सा चर्चा का मुद्दा बन गया है, जिसमें कियारा ने अपनी शादी से जुड़ा एक मजेदार वाकया सबके सामने रखा है।
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की शादी साल 2023 के फरवरी महीने में राजस्थान के जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में हुई थी। यह शादी बेहद प्राइवेट और शाही अंदाज में संपन्न हुई थी जिसमें परिवार के करीबी लोग और कुछ चुनिंदा फिल्मी स्टार्स ही शामिल हुए थे।
शो के दौरान बातचीत करते हुए कियारा आडवानी ने उस मजेदार पल को याद किया जब उनके रिसेप्शन समारोह के दौरान एक्टर शाहिद कपूर भी मंच पर थिरक रहे थे। कियारा ने बताया कि शाहिद कपूर उस समय करण जौहर का साथ देने के लिए मंच पर पहुंचे थे ताकि दोनों मिलकर माहौल को और ज्यादा रंगीन बना सकें।
बातचीत का सिलसिला आगे बढ़ा तो यह वाकया और भी ज्यादा दिलचस्प हो गया। कियारा ने हंसते हुए खुलासा किया कि स्टेज पर परफॉर्मेंस और मस्ती का दौर चल ही रहा था कि अचानक करण जौहर ने वहां कुछ ऐसा किया जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी।
करण जौहर ने खुद पहल करते हुए शाहिद कपूर को स्टेज से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस मजेदार खुलासे को सुनकर वहां मौजूद हर शख्स और खुद होस्ट करण जौहर भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।
इस दिलचस्प बातचीत के दौरान शो के होस्ट करण जौहर ने कपल से यह भी पूछा कि क्या वे अपने फिल्मी रोल को कभी अपने घर की पर्सनल लाइफ में लेकर आते हैं। इस पर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने बेहद सहज अंदाज में जवाब दिया कि वे अपने प्रोफेशनल काम को अपने घर और खासकर अपने बेडरूम तक बिल्कुल नहीं आने देते हैं।
इसके अलावा कियारा आडवानी ने अपने आने वाले कल और अपनी पर्सनल लाइफ के नए पड़ाव के बारे में भी खुलकर बात की। उन्होंने अपने बेबी बंप पर हाथ रखते हुए हल्के-फुल्के अंदाज में बताया कि अब उनकी डेट नाइट्स किस तरह से बीतती हैं।