कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

कॉफी विद करण में कियारा आडवाणी का मजेदार जवाब वायरल, दूसरी प्रेग्नेंसी के बीच बोलीं- अब बस हो गया

Koffee With Karan Season 9: करण जौहर के फेमस चैट शो कॉफी विद करण सीजन 9 में दूसरी बार मां बनने जा रहीं कियारा ने मजाकिया अंदाज में कहा, अब बस हो गया।

यति सिंह

Highlights

  • कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा कॉफी विद करण सीजन 9 में साथ नजर आएंगे।

  • डेट नाइट्स पर करण के सवाल पर कियारा ने बोला अब बस हो गया।

  • सिद्धार्थ ने कहा कि दोनों अपने काम को घर और बेडरूम तक नहीं लाना चाहते।

  • कियारा ने शादी के म्यूजिक फंक्शन में करण जौहर और शाहिद कपूर से जुड़ा मजेदार किस्सा सुनाया।

Kiara Advani Koffee With Karan: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही करण जौहर के फेमस चैट शो 'कॉफी विद करण' के सीजन 9 में साथ नजर आने वाले हैं। शो के नए प्रोमो में दोनों की शानदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है।

बातचीत के दौरान कियारा ने अपनी पर्सनल लाइफ और दूसरी प्रेग्नेंसी से जुड़ा ऐसा मजेदार पल शेयर किए, जिसे देखकर करण जौहर और सिद्धार्थ अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

डेट नाइट्स को लेकर कियारा का मजेदार जवाब

प्रोमो में करण जौहर कपल से उनकी रोमांटिक डेट नाइट्स को लेकर सवाल करते हैं। वह जानना चाहते हैं कि क्या दोनों डिनर नाइट के बाद भी अपनी शाम को आगे बढ़ाते हैं। इस पर कियारा अपने बेबी बंप की ओर इशारा करते हुए मजाकिया लहजे में कहती हैं, 'अब बस हो गया।'

शो में कियारा का यह जवाब सुनकर सिद्धार्थ मल्होत्रा और करण जौहर हंसने लगते हैं। दूसरी बार मां बनने जा रहीं एक्ट्रेस का यह अंदाज कॉफी विद करण के प्रोमो के सबसे मजेदार पलों में से एक बन गया है।

प्रोफेशनल बात को बेडरूम तक काम नहीं ले जाना चाहते सिद्धार्थ

शो में करण जौहर ने कपल से यह भी पूछा कि क्या वे अपनी पर्सनल लाइफ में कभी फिल्मी रोल की तरह किरदार निभाना पसंद करते हैं। इस पर सिद्धार्थ ने मजेदार जवाब देते हुए कहा कि वे अपने काम को घर और खासकर बेडरूम तक नहीं ले जाना चाहते। उनके इस जवाब ने बातचीत को और दिलचस्प बना दिया।

म्यूजिक नाइट्स का सुनाया मजेदार किस्सा

प्रोमो में कियारा आडवानी ने अपनी शादी के म्यूजिक प्रोग्राम से जुड़ा एक पुराना किस्सा भी शेयर किया। उन्होंने बताया कि जब करण जौहर डांस कर रहे थे, तब शाहिद कपूर भी उनके साथ स्टेज पर जाने लगे थे। लेकिन करण ने मजाक में शाहिद को स्टेज से नीचे धकेल दिया था। इस किस्से को सुनकर सेट पर खूब हंसी-मजाक हुआ।

दूसरी बार नन्हे मेहमान का स्वागत करेगें कियारा-सिद्धार्थ

कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा ने 7 फरवरी 2023 को जैसलमेर के सूर्यगढ़ पैलेस में शादी की थी। जुलाई 2025 में दोनों पहली बार बेटी के माता-पिता बने। इसके बाद 7 अक्टूबर 2026 को कपल ने सोशल मीडिया पर दूसरी प्रेग्नेंसी की खुशखबरी शेयर की। अब दोनों के परिवार में एक और नन्हे मेहमान के आने का इंतजार है।

कॉफी विद करण के सीजन 9 में कियारा और सिद्धार्थ की यह पहली एकसाथ मौजूदगी है। इस एपिसोड का प्रोमो सामने आने के बाद फैंस उनकी पूरी बातचीत देखने के लिए उत्साहित हैं। यह एपिसोड 11 नवंबर को शाम 7 बजे जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होना है।

Kolkata Flight Hijack: एयर इंडिया की फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट, पायलट ने 'हाईजैक' का मैसेज भेजा

'राम मंदिर कभी नहीं जाऊंगा', कीर्ति आजाद बोले- भगवान राम ने मां सीता का परित्याग किया, देखें वीडियो

असम में पटरी से कैसे उतरी कोलकाता-सैरांग एक्सप्रेस? लोको पायलट से हुई चूक, जान लें प्रभावित ट्रेनों की लिस्ट

8th Pay Commission: 1,000 से बढ़कर 3,000 रुपए होगी EPS की रकम! घर बैठे ऐसे कैलकुलेट करें अपनी नई ग्रॉस सैलरी

पंजाब के संगरूर में बड़ा हादसा, CM आवास के पास ओवरब्रिज से टकराकर पलटी बस, 3 की मौत, 12 से ज्यादा घायल