मनोरंजन

कियारा आडवाणी का गोल्डन टूथब्रश मचा रहा है बवाल, आगबबूला हुए यूजर्स

कियारा आडवाणी के गोल्डन टूथब्रश पर बवाल मच गया है। सोशल मीडिया पर सिंधी समुदाय कियारा आडवाणी इंस्टाग्राम पोस्ट पर अपनी नाराजगी व्यक्त कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है माजरा।

अनिल सिंह

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इस समय अपने गोल्डन टूथब्रश को लेकर चर्चा में आ गई है। उन्होंने बाथरूम से टूथब्रश के साथ एक तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की। जिस पर लोग नाराज हो रहे हैं। दरअसल लोगों की नाराजगी उस तस्वीर पर या गोल्डन टूथब्रश पर नहीं है। तस्वीर पर जो कैप्शन कियारा आडवाणी ने लिखा है लोग उस पर भड़क गए हैं। आइए जानते हैं कियारा आडवाणी के गोल्डन टूथब्रश वाली पोस्ट पर सिंधी समुदाय के लोग नाराज क्यों हुए हैं।

तस्वीर में आप देख सकते हैं कि कियारा आडवाणी के हाथ में गोल्डन टूथब्रश है। तस्वीर बाथरूम की है। बाथरूम के शीशे में कियारा आडवाणी अपने फोन से टूथब्रश की तस्वीर खींचते हुए भी नजर आ रही हैं। यह तस्वीर जैसे ही उन्होंने अपने इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट की। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, लोग इसका स्क्रीनशॉट लेकर कियारा आडवाणी पर कमेंट करने लगे। दरअसल इस तस्वीर पर कैप्शन के साथ उन्होंने लिखा, मुझे बताइए कि आप सिंधी है, मुझे बिना कहे बताएं कि आप सिंधी हैं। उनके इसी कैप्शन पर लोग भड़क उठे हैं।

कियारा आडवाणी की तस्वीर साझा करके सोशल मीडिया पर इस पर लोग बहस कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है इस तस्वीर के माध्यम से आप साबित क्या करना चाहती हैं, सिंधी अमीर होते हैं या कंजूस। एक और यूजर ने लिखा है कि गोल्डन ब्रश यूज कर रही हैं, तो इसे बदल भी नहीं पाएंगी, जबकि ब्रश को 3 महीने में बदल देना चाहिए। वहीं एक अन्य यूज़र ने लिखा कि यह किस होटल का है?

कियारा आडवाणी के काम की अगर बात करें तो 'सत्य प्रेम की कथा' नाम की फिल्म में आखिरी बार 2023 में नजर आई थी, जबकि वह अब रामचरण के साथ साउथ की फिल्म गेम चेंजर में नजर आने वाली हैं। फिल्म 10 जनवरी 2025 को रिलीज होगी। कियारा आडवाणी को फिल्म गुड न्यूज़ में काफी पसंद किया गया था, इतना ही नहीं वह कार्तिक आर्यन के साथ भूल भुलैया 2 में भी नजर आई थी।

UN ने BRICS को बताया अहम मंच, वित्तीय संस्थानों में सुधार पर दिया जोर, आतंकवाद पर दोहरा मापदंड न रखने की अपील

BRICS Summit: ग्लोबल गवर्नेंस में बदलाव की मांग, UNSC में सुधार के प्रस्ताव पर मिला संयुक्त राष्ट्र का समर्थन

Hindi Diwas: जब गैर-हिंदी भाषी देशभक्तों ने उठाई आवाज, सत्यार्थ प्रकाश से लेकर आजाद हिंद फौज तक हिंदी का सफर

आरबीआई के सामने नहीं टिकी TATA Sons की दलीलें, जल्द स्टॉक मार्केट में होना होगा शामिल

Weather Alert: गुजरात में भारी बारिश का रेड अलर्ट, मध्य प्रदेश-महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में बरसेंगे बादल