खेसारी लाल यादव का नया गाना रिलीज, भक्ति रस डूबे प्रसंशक  
मनोरंजन

खेसारी लाल यादव का नया देवी गीत 'माई महारानी आ गइली' रिलीज, प्रशंसकों में उत्साह

Bhojpuri Actor: भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने प्रशंसकों के लिए एक नया तोहफा पेश किया है। उन्होंने बुधवार को नया देवी गीत 'माई महारानी आ गइली' रिलीज किया।

अनिल सिंह

StartFragment

Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव ने अपने फैंस को तोहफा दिया है। उनका नया भक्ति गीत रिलीज हुआ है। खेसारी ने इस गीत को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, "'माई महारानी आ गइली' रिलीज हो गया है। भक्ति से भरपूर यह गीत आप सभी के लिए खेसारी लाल यादव की आवाज में।" गीत भक्ति और भावनाओं से भरपूर है।

इस गीत के बोल मशहूर गीतकार कृष्णा बेदर्दी ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत केआरके. यादव ने तैयार किया है। म्यूजिक डायरेक्शन का जिम्मा रजनी राजा ने संभाला है, और कोरियोग्राफी कुलदीप ने की है।

नवरात्रि के पहले फैंस को सौगात

इस गीत का म्यूजिक वीडियो भी बेहद आकर्षक है, जो भक्ति के रंग में रंगा हुआ है। यह गीत सभी प्रमुख डिजिटल प्लेटफॉर्म्स जैसे स्पॉटिफाई, जियो-सावन, विंक, एप्पल म्यूजिक और गाना पर उपलब्ध है। प्रशंसक इस गीत को लेकर खेसारी की तारीफ कर रहे हैं। खेसारी लाल यादव की आवाज में यह गीत नवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धालुओं के लिए खास सौगात बनकर आया है।

'माई महारानी आ गइली गीत हुआ रिलीज

खेसारी लाल यादव भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के उन सितारों में से हैं, जो न केवल अपनी एक्टिंग बल्कि गायिकी के लिए भी मशहूर हैं। उनके गाने और फिल्में दर्शकों के बीच हमेशा चर्चा में रहते हैं। 'माई महारानी आ गइली' के रिलीज होने से उनके फैन बेस में उत्साह देखने को मिल रहा है। अपकमिंग प्रोजेक्ट की बात करें तो उनकी फिल्म 'श्री 420' छठ पूजा के पावन अवसर पर रिलीज होगी। इस बात की जानकारी अभिनेता ने खुद एक पोस्ट के जरिए दी थी। मैड मूवीज बैनर तले इस फिल्म का निर्माण मधु शर्मा और समीर अफताब कर रहे हैं। वहीं, इसके निर्देशक प्रवीण कुमार गुदुरी हैं। सह-निर्माता अंशुमन सिंह हैं।

EndFragment

आज की ताजा खबर 14 अगस्त LIVE: जेपी नड्डा अस्पताल में भर्ती; चमोली लैंडस्लाइड हादसे में मृतकों की संख्या हुई 7

लाल किले से PM मोदी का मेगा शो: 80वें स्वतंत्रता दिवस का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल जारी, जानें कब क्या होगा

Census 2027: सरकार ने जारी किया 40 सवालों का हाउसहोल्ड शेड्यूल, जानिए 17 अगस्त से कैसे करें सेल्फ-इन्यूमरेशन

15 अगस्त से ठीक पहले दहली दिल्ली! हाई कोर्ट समेत 6 जगहों को बम से उड़ाने की खौफनाक धमकी, सर्च ऑपरेशन जारी

वे कौन होते हैं सर्कुलर जारी करने वाले? BCI पर भड़के CJI सूर्यकांत, छात्रों के हक में कही बड़ी बात