खेसारी लाल यादव के नए गाने 'बबुआ' का टीजर रिलीज 
मनोरंजन

Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव के 'जान बाड़ा बबुआ' का टीजर रिलीज, कृष्णा बेदर्दी का संगीत

New Song: भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव के नए गाने का टीजर रिलीज हुआ है। गाने के बोल हैं 'जान बाड़ा बबुआ। यूट्यूब पर दर्शक इस गाने को काफी पसंद कर रहे हैं और इसे एक और हिट गाना बताया जा रहा है।

अनिल सिंह

StartFragment

Jaan Baad Babua Teaser Out: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता खेसारी लाल यादव के अपकमिंग गाने 'जान बाड़ा बबुआ' का टीजर रिलीज कर दिया गया है, जिसे देख प्रशंसकों में उत्साह है।

मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर गाने के पोस्टर के साथ टीजर पोस्ट किया, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, "आ गया दिल छू लेने वाला गाना 'जान बाड़ा बबुआ' खेसारी लाल यादव के अंदाज में। अब देखें 22 अगस्त को सुबह 6:15 बजे से।" वहीं, टीजर को अभिनेता खेसारी ने भी अपने अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है।

जान बाड़ा बबुआ गाने में कृष्णा बेबदर्दी का है संगीत

गाने को खेसारी लाल यादव और आर्यन बाबू ने अपनी आवाज दी है और कृष्णा बेबदर्दी ने इसे संगीतबद्ध किया है। वहीं, इसके बोल प्यारे लाल यादव ने लिखे हैं। ग्लोबल म्यूजिक वर्ल्ड के बैनर तले गाने को कोरियोग्राफ आरडी रामदेवन ने किया है और इसका डायरेक्शन धीरज ठाकुर ने किया है। गाना कई म्यूजिक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध होगा। पूरा गाना जियो सावन, स्पॉटिफाई, एप्पल म्यूजिक, और अमेजन म्यूजिक के साथ गाना पर भी उपलब्ध होगा।

खेसारी की गॉडफादर जल्द होगी रिलीज

अभिनेता के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी अपकमिंग फिल्म 'गॉडफादर' जल्दी ही रिलीज होने वाली है। दमदार एक्शन, शानदार डायलॉग डिलीवरी और स्टाइलिश अंदाज के साथ मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज कर दिया था, जिसके बाद प्रशंसक अब फिल्म को लेकर उत्साहित हैं। निर्देशक पराग पाटिल ने फिल्म में सामाजिक मुद्दों को आधुनिक अंदाज में पेश किया है। कहानी प्राण ने लिखी है, जो पारिवारिक मूल्यों, सामाजिक चुनौतियों और एक आम इंसान के संघर्ष को दर्शाती है। फिल्म में खेसारीलाल यादव और यामिनी सिंह के अलावा आस्था सिंह, संजय पांडे, विनोद मिश्रा, जे. नीलम, निशा तिवारी और सुबोध सेठ जैसे कलाकार अहम किरदारों में दिखेंगे।

खेसारी के नए गाने

खेसारी लाल यादव के नए गाने बहुत ही लोकप्रिय हो रहे हैं और उनके फैंस उन्हें बहुत पसंद करते हैं। हाल ही में उनके कुछ गाने रिलीज हुए हैं जो बहुत ही धूम मचा रहे हैं। StartFragment

तेरे प्रेम में पागल प्रेमानंद: यह एक भक्ति गाना है जिसमें खेसारी लाल यादव ने प्रेमानंद महाराज जी के साथ काम किया है। गाने की लिरिक्स मनोज मतलबी ने लिखी हैं और म्यूजिक जयदीप वर्मा ने दिया है।

गेरुआ कलर: यह एक सावन स्पेशल गाना है जिसमें खेसारी लाल यादव की महादेव के प्रति भक्ति दिखाई गई है। गाने को खेसारी लाल यादव और खुशी कक्कड़ ने गाया है।

EndFragment

मणिपुर दहलाने की साजिश नाकाम, 13 उग्रवादी गिरफ्तार, रॉकेट-ग्रेनेड से लैंडमाइन तक बड़े हथियार बरामद

तिब्बत में बाढ़ से तबाही, सद्गुरु के कैलाश यात्रा ग्रुप के लोग फंसे; 77 इमिग्रेशन सेंटर पर, देखें VIDEO

Explainer: नेपाल में अचानक क्यों आई भारी तबाही, क्या है वो असली वजह; जिसने तबाह की सैकड़ों जिंदगियां

नेपाल में जलप्रलय से यूपी-बिहार पर आफत, सरकार ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग, इन जिलों में तबाही का हाई अलर्ट

कर्नाटक वाल्मीकि निगम मामले में घिरे नागेंद्र, BJP ने बनाया दबाव, इस्तीफे की अटकलों पर खुद दिया जवाब