खेसारी लाल यादव (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

छठ पूजा पर रोक की मांग से भड़के खेसारी लाल यादव, पवन सिंह समेत 4 भोजपुरी सितारों को लगाई फटकार

Khesari Lal Yadav On Chhath Festival: मुंबई में छठ पूजा विवाद पर खेसारी लाल यादव भड़क गए। उन्होंने बिहारियों की आस्था का मुद्दा उठाते हुए पवन सिंह, रवि किशन और मनोज तिवारी से आवाज उठाने की अपील की।

सोनाली झा

Highlights

  • मुंबई में समंदर किनारे छठ पूजा की अनुमति को लेकर विवाद गहराता जा रहा है।

  • खेसारी लाल यादव ने वीडियो शेयर कर कहा, 'हम बिहारियों की कोई औकात नहीं।

  • उन्होंने सवाल उठाया कि क्या छठ हिंदू समुदाय के लोगों का त्योहार नहीं है?

Khesari Lal Yadav On Chhath Puja Controversy: मुंबई में समंदर किनारे छठ पूजा मनाने को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के नेताओं की ओर से समुद्र तटों पर छठ पूजा की अनुमति वापस लेने की मांग के बीच भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने अपनी नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर कहा कि अब ऐसा लगने लगा है कि बिहारियों की कोई औकात नहीं है।

खेसारी लाल यादव ने इस दौरान अपनी आस्था और त्योहार के सम्मान का मुद्दा उठाया। साथ ही उन्होंने भोजपुरी इंडस्ट्री के चार बड़े सितारों से भी इस मामले पर खुलकर बोलने की अपील की है। खेसारी लाल यादव ने एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए सवाल उठाया कि हर बार बिहारियों की आस्था और त्योहारों को ही निशाना क्यों बनाया जाता है। उन्होंने लिखा कि छठ पूजा करोड़ों लोगों की आस्था और सदियों पुरानी सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है।

खेसारी लाल यादव का छलका दर्द

खेसारी लाल यादव ने अपने वीडियो में कहा कि छठ की शुभकामनाएं देने में भी अब डर लगने लगा है। उन्होंने आरोप लगाया कि बिहारियों के छठ गीतों को बजाने पर रोक लगाई जा रही है और उन्हें पूजा के लिए उचित सुविधाएं भी नहीं मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि रोजगार के लिए पहले ही लोग अपने परिवारों से दूर रहते हैं, लेकिन अब उन्हें अपनी आस्था से भी दूर किया जा रहा है।

पवन सिंह, रवि किशन और मनोज तिवारी से की अपील

खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी इंडस्ट्री के चार कलाकारों पवन सिंह, रवि किशन, दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ और मनोज तिवारी से इस मुद्दे पर आवाज उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इन कलाकारों को बिहार के लोगों ने बहुत प्यार और सम्मान दिया है। ऐसे में उन्हें भी लोगों की आस्था के लिए खुलकर बोलना चाहिए। खेसारी ने इन कलाकारों से सवाल किया कि आखिर वे इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं?

बिहार और केंद्र सरकार से भी लगाई गुहार

खेसारी ने बिहार के मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी इस मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की। उन्होंने छठ के दौरान बिहार जाने वाली ट्रेनों में भीड़ और यात्रियों को होने वाली परेशानियों का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार को समझना चाहिए कि छठ बिहारियों के लिए सिर्फ त्योहार नहीं, बल्कि भावनाओं और मां के प्रति आस्था से जुड़ा पर्व है।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट