एरिका फर्नांडिस और सुरभि ज्योति करेंगी खतरनाक स्टंट, 
मनोरंजन

Khatron Ke Khiladi 15: टीवी की ये बहुएं करेंगी खतरनाक स्टंट, रोहित शेट्टी के शो का मिला ऑफर

Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी का स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का सीजन 15 जल्दी टेलीविजन पर दस्तक देने वाला है। शो के संभावित खिलाड़ियों का नाम तेजी से सामने आ रहा है।

अनिल सिंह

Khatron Ke Khiladi 15: रोहित शेट्टी के स्टंट बेस्ड रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी का सीजन 15 जल्दी टीवी पर दस्तक देगा। शो के संभावित खिलाड़ियों में टीवी की दो बहुओं का नाम जुड़ गया है। एरिका फर्नांडिस और सुरभि ज्योति स्टंट रियलिटी शो में नजर आ सकती हैं। इन दोनों से पहले बिग बॉस 18 के कई कंटेस्टेंट्स का नाम सामने आया था, जो खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 में नजर आ सकते हैं, अविनाश मिश्रा और चुम दरांग दोनों का नाम पहले ही सामने आ चुका है, कहा यह जा रहा है कि इस बार गौतम गुलाटी भी शो का हिस्सा बन सकते हैं, एल्विस यादव के नाम की भी चर्चा है और सबसे चौंकाने वाला नाम है मल्लिका शेरावत का, वह भी इस सीजन शो का हिस्सा बन सकती हैं।

जैसे-जैसे शो की रिलीजिंग डेट नजदीक आ रही है, शो में हिस्सा लेने वाले संभावित कंटेस्टेंट्स का नाम भी तेजी से सामने आ रहा है। टीवी की दो बहुएं एरिका फर्नांडिस और सुरभि ज्योति का नाम इस समय तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है। इन दोनों के नाम के अलावा जो नाम पहले भी सामने आए हैं उन सभी नाम के लिए अब तक ऑफिशल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। ऐसे में कन्फर्म कंटेस्टेंट कौन होंगे इसके लिए चैनल की तरफ से जारी किए जाने वाले ऑफिशल अनाउंसमेंट का इंतजार करना होगा।

खतरों के खिलाड़ी की शूटिंग हमेशा विदेशों में होती है सभी कलाकार जब विदेश के लिए उड़ान भरते हैं तब उनके नाम लगभग फाइनल तौर पर सामने आ जाते हैं। अभी शो की शूटिंग की शुरुआत नहीं हुई है। खबर है की मई में शूटिंग शुरू होगी, जब यह कंटेस्टेंट्स विदेश के लिए रवाना होंगे, तब लगभग उनके नाम का औपचारिक ऐलान हो जाएगा। हालांकि शो शुरू होने के पहले तक कंटेस्टेंट्स को लेकर सस्पेंस बना रहता है। वैसे शूटिंग में हिस्सा लेने वाले कंटेस्टेंट्स को सोशल मीडिया पर अपडेट्स देने की पाबंदी होती है, लेकिन फिर भी कंटेस्टेंट्स के सोशल मीडिया पोस्ट से शूटिंग को लेकर कुछ ना कुछ हिंट मिल ही जाते हैं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा