खाशाबा दादासाहेब जाधव (फाइल फोटो)  
मनोरंजन

Khashaba Teaser Out: 'धुरंधर' के बाद जियो स्टूडियोज की नई पेशकश, 'खाशाबा' का दमदार टीजर रिलीज

Nagraj Manjule Khashaba teaser Out: जियो स्टूडियोज और डायरेक्टर नागराज मंजुले महान पहलवान खाशाबा जाधव के जीवन पर आधारित फिल्म 'खाशाबा' लेकर आ रहे हैं, जिसका शानदार टीजर रिलीज हो चुका है।

यति सिंह

Khashaba Dadasaheb Jadhav Biopic: भारतीय खेल इतिहास के पन्नों में लिखी एक ऐसी गौरवशाली गाथा अब बड़े पर्दे पर दिखने जा रही है, जिससे हमारी युवा पीढ़ी शायद अनजान थी। जियो स्टूडियोज और आटपाट प्रोडक्शन्स ने मिलकर अपनी नई और बेहद महत्वाकांक्षी मराठी फिल्म 'खाशाबा' का पहला टीजर रिलीज कर दिया है।

यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि देश के उस पहले हीरो की कहानी है जिसने गुलाम भारत की बेड़ियों से आजाद होकर दुनिया के सबसे बड़े खेल मंच पर तिरंगा लहराया था। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता डायरेक्टर नागराज मंजुले इस फिल्म के जरिए एक बार फिर दर्शकों को भावुक और रोमांचित करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

बॉक्स ऑफिस पर गूंजेगा भारत मां का जयकारा

फिल्म 'खाशाबा' नए साल की शुरुआत के साथ ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फिल्म मेकर्स ने इसकी ऑफिशियल रिलीज डेट की घोषणा करते हुए साफ कर दिया है कि फिल्म 1 जनवरी 2027 को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज की जाएगी।

फिल्म 'खाशाबा' टीजर के सामने आने के बाद से ही दर्शकों के बीच इस ऐतिहासिक बायोपिक को लेकर क्रेज काफी बढ़ गया है। फिल्म के पोस्टर्स और शुरुआती विजुअल्स से यह साफ झलक रहा है कि नए साल के मौके पर दर्शकों को एक बेहतरीन सिनेमाई अनुभव मिलने जा रहा है।

https://www.youtube.com/watch?v=q6uHkXJR9qU

देसी अखाड़े से ओलंपिक के तक का सफर

फिल्म 'खाशाबा' की पूरी कहानी स्वतंत्र भारत के पहले ओलंपिक पदक विजेता और दिग्गज पहलवान खाशाबा दादासाहेब जाधव के जीवन के संघर्षों पर निर्धारित है। महाराष्ट्र की माटी में पले-बढ़े इस महान खिलाड़ी ने तमाम अभावों और चुनौतियों के बावजूद हार नहीं मानी।

खाशाबा दादासाहेब जाधव ने साल 1952 के हेलसिंकी ओलंपिक में कुश्ती प्रतियोगिता के दौरान ऐतिहासिक कांस्य पदक जीतकर भारतीय खेल इतिहास को एक नया मोड़ दिया था। फिल्म खाशाबा में दिखाया गया है कि कैसे एक साधारण खिलाड़ी ने बिना किसी आधुनिक सुविधा के वैश्विक स्तर पर अपनी ताकत का लोहा मनवाया था।

सुपरहिट मराठी सिनेमा की बड़ी जोड़ी ने मिलाया हाथ

जियो स्टूडियोज ने इस बड़े प्रोजेक्ट के लिए देश के जाने-माने डायरेक्टर नागराज मंजुले के साथ हाथ मिलाया है। मंजुले इससे पहले 'फैंड्री' और साल 2016 की ब्लॉकबस्टर मराठी फिल्म 'सैराट' जैसी फिल्मों से अपनी एक अलग पहचान बना चुके हैं।

'धुरंधर' और 'राजा शिवाजी' जैसी लगातार सफल और बड़ी फिल्में देने के बाद जियो स्टूडियोज का यह नया प्रयास मराठी सिनेमा को एक नए मुकाम पर ले जाएगा। फिल्म का संगीत भी बेहद खास होने वाला है क्योंकि इसे फेमस संगीतकार जोड़ी अजय-अतुल ने तैयार किया है, जो अपनी दमदार धुनों के लिए जाने जाते हैं।

Weather Today: जम्मू-मिजोरम से तमिलनाडु तक भारी बारिश, दिल्ली-UP में तेज हवाएं; इन राज्यों में रहेगा सूखा

पीएम मोदी के जनसेवा के 25 साल, देशभर में सेवा ज्योति के तहत कार्यक्रम; कार्यकर्ता को करेंगे संबोधित

Guru Gobind Singh Shaheedi Diwas: सिखों के 10वें गुरु गोविंद सिंह का शहीदी दिवस आज, पढ़ें उनकी गौरवगाथा

नेपाल जैसी स्थिति पैदा करने की साजिश... CJP प्रदर्शन पर बोलीं इन्फ्लुएंसर रिया खानोलकर

दिल्ली-NCR में फिर कांपी धरती! भूकंप के झटके महसूस होते ही लोगों में मचा हड़कंप