मराठी फिल्म खालिद का शिवाजी रिलीज होने से पहले ही विवादों में फंसती दिख रही है  
मनोरंजन

खालिद का शिवाजी पर बवाल, हिंदू संगठनों ने की फिल्म पर बैन लगाने की मांग

Khalid Ka Shivaji: मराठी फिल्म खालिद का शिवाजी को लेकर जबरदस्त बवाल देखने को मिल रहा है। फिल्म पर बैन लगाने की मांग की जा रही है। फिल्म को लेकर विवाद बढ़ने लगा है।

अनिल सिंह

StartFragment

Demand To Ban Khalid Ka Shivaji: खालिद का शिवाजी एक मराठी फिल्म है, जो महाराष्ट्र में 8 अगस्त को रिलीज होने वाली है। लेकिन फिल्म के रिलीज होने से पहले फिल्म को लेकर विवाद गहराता नजर आ रहा है। दरअसल मुंबई और अन्य शहरों के हिंदू संगठनों ने फिल्म को लेकर यह आरोप लगाया है कि फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज के इतिहास को गलत तरीके से पेश किया गया है। आइए जानते हैं पूरा मामला क्या है?

फिल्म खालिद का शिवाजी को लेकर गहराते विवाद पर अब राजनीतिक बहस भी तूल पकड़ती दिखाई दे रही है। फिल्म के निर्माताओं का मानना है कि यह नए दृष्टिकोण से इतिहास को पेश करने का प्रयास है, तो वहीं दूसरी तरफ हिंदू संगठन का कहना है कि यह फिल्म ऐतिहासिक तथ्यों के साथ खिलवाड़ कर रही है और लोगों की भावना को आहत कर रही है।

क्या है खालिद का शिवाजी फिल्म की कहानी

खालिद का शिवाजी फिल्म की कहानी एक मुस्लिम लड़की की कहानी है, जो अपने जीवन के अनुभवों के जरिए छत्रपति शिवाजी महाराज के बारे में सीखता है, फिल्म मेकर्स का यह मानना है कि उन्होंने फिल्म में इतिहास को एक अलग नजरिए से दिखाने का प्रयास किया है, लेकिन उनका यही प्रयास विवादों का कारण बन गया है।

हिंदू समुदाय की भावनाएं आहत

खालिद का शिवाजी फिल्म का निर्देशन राज मोरे ने किया है। इस फिल्म को लेकर हिंदू महासंघ का यह दावा है कि इस फिल्म के जरिए इतिहास को तोड़ मरोड़ कर पेश करने की कोशिश की गई है। छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़े ऐतिहासिक तथ्यों के साथ खिलवाड़ किया गया है। इस वजह से हिंदू समुदाय की भावनाएं आहत हो रही है और यह स्वीकार्य नहीं है।

फिल्म के खिलाफ विरोध की चेतावनी

मुंबई के संगठन के अलावा पुणे स्थित हिंदू महासंघ ने सेंसर बोर्ड और फिल्म निर्माता को विरोध पत्र भेजा है। संगठन के अध्यक्ष आनंद दवे ने फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज को सेकुलर शासक के रूप में दिखाए जाने पर विरोध जताया है, उन्होंने कहा कि यह उनकी असली पहचान के खिलाफ है। आनंद ने दावा किया है कि फिल्म पर बैन नहीं लगा तो वह सिनेमाघरों के बाहर फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।

EndFragment

जंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की कार्रवाई, कॉकरोच जनता पार्टी के सौरभ दास और आशुतोष रांका हिरासत में

Jantar Mantar: जंतर-मंतर पर नहीं तो और कहां होगा प्रदर्शन? दिल्ली हाई कोर्ट में याचिका, मंगलवार को सुनवाई

राहुल गांधी की याचिका में चौदह त्रुटि! कोर्ट ने 220 रुपये की कमी की ओर इशारा किया, आज भी कई याचिका पर सुनवाई

Weather Alert: दिल्ली-UP समेत 15 राज्यों में बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट, जानें मौसम का हाल

भारत-पाक सीमा पर लैंडमाइन धमाका! चार आतंकियों के उड़े चिथड़े, घुसपैठ की कोशिश के दौरान ब्लास्ट