सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी, केसरी वीर का टीजर देख जोश में फैंस 
मनोरंजन

हिंदुओं के नस्ल खत्म करने की धमकी पर उनका खून उबलने की कहानी है 'केसरी वीर', टीजर देख जोश से भरे दर्शक

सूरज पंचोली और सुनील शेट्टी सोमनाथ के लिए धर्म युद्ध पर निकल गए हैं। दोनों की नई फिल्म 'केसरी वीर: लीजेंड ऑफ सोमनाथ' का टीचर जारी हुआ है। जिसमें दोनों धर्म की रक्षा के लिए शास्त्र को ही शस्त्र बनाते हुए नजर आए।

अनिल सिंह

Kesari Veer: सूरज पंचोली, सुनील शेट्टी और विवेक ओबेरॉय के अहम भूमिका वाली 'केसरी वीर' फिल्म 14 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है, लेकिन फिल्म का टीजर जारी किया गया है। जिसे देखकर फैंस और दर्शक उत्साह से भर गए हैं। दरअसल यह फिल्म हिंदुत्व के मुद्दे पर आधारित है। इस फिल्म में धर्म की रक्षा करते हुए सुनील शेट्टी और सूरज पंचोली नजर आ रहे हैं, जबकि विवेक ओबेरॉय ने फिल्म में विलेन की भूमिका निभाई है और वह हिंदुओं को खत्म करने की बात कर रहे हैं। जिसके बाद हिंदुओं का खून उबलने की कहानी और उसके परिणाम को पर्दे पर दिखाया गया है।

1 मिनट 47 सेकंड टीजर में खूनी खेल दिखाई के दे रहा है, जिसे देखकर दर्शकों की रूह कांप जाएगी। शस्त्र का ऐसा इस्तेमाल किया गया है, जो इससे पहले कम ही फिल्मों में देखने को मिला है। मंदिरों की रक्षा करने के लिए हिंदू तलवार उठा रहे हैं और हर हर महादेव का नारा लगा रहे हैं। फिल्म के टीजर को देखने के बाद रोम रोम जोश से भर गया है। यह कहा जा सकता है।

'केसरी वीर: लीजेंड ऑफ सोमनाथ' एक ऐतिहासिक फिल्म है, जो एक गुमनाम योद्धा हमीरजी गोहिल की कहानी पर आधारित है। यह सच्ची घटना पर बनी फिल्म है। हमीरजी गोहिल के किरदार में सूरज पंचोली नजर आ रहे हैं और उनका नया रूप आपको प्रभावित कर सकता है। दरअसल यह फिल्म 14वीं शताब्दी में गुजरात में सोमनाथ मंदिर को बचाने के लिए हुए धर्म युद्ध की कहानी है, जिसे फिल्म के माध्यम से लोगों तक पहुंचाने की कोशिश की गई है। टीजर में खून की नदियां बहती हुई देखने को मिली है, एक्शन और स्लो मोशन का खूब इस्तेमाल किया गया है, जबकि दमदार डायलॉग हैं, जो हिंदुओं की वीर गाथा को बयां कर रहा है।

PM Modi Diwali Special: आज PM मोदी जवानों संग मनाएंगे दिवाली, ये रहेगा कार्यक्रम का शेड्यूल

त्योहार के बीच कर्मचारियों ने खुद को जिंदा लाश बनाया, नौकरी की सुरक्षा के लिए डटे हैं कर्मचारी

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता