केसरी चैप्टर 2 में अक्षय कुमार की अवार्ड विनिंग परफॉर्मेंस ने जीता दिल  
मनोरंजन

Kesari 2 Public Review: केसरी चैप्टर 2 में अक्षय कुमार की अवार्ड विनिंग परफॉर्मेंस ने जीता दिल

Kesari Chapter 2 Twitter Review: अक्षय कुमार की बहुचर्चित फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' रिलीज हो चुकी है। सोशल मीडिया पर फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद लोग अपनी तरफ से फिल्म का रिव्यू करते हुए नजर आए।

अनिल सिंह

Kesari Chapter 2 Public Review: अक्षय कुमार की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' रिलीज हो चुकी है। फिल्म जलियांवाला बाग हत्याकांड पर बनी हुई है। फिल्म का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखकर बाहर निकले दर्शकों ने फिल्म के बारे में बात की है। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने फिल्म देखने के बाद अपनी तरफ से रिव्यू दिया है फिल्म देखने के बाद उनका यह मानना है कि इस फिल्म में अक्षय कुमार ने अवॉर्ड विनिंग परफॉर्मेंस दी है। अनन्या पांडे और बाकी कलाकारों की भी एक्टिंग ठीक-ठाक है। खासकर आर माधवन ने जबरदस्त अभिनय का परिचय दिया है, उन्होंने एक बार फिर लीक से हटकर भूमिका की है और वह लोगों का दिल जीतने में पूरी तरह से कामयाब रहे हैं।

केसरी चैप्टर 2 शंकरन नायर के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म शंकरन नायर के बेटे रघु पलात और बहू पुष्पा पलात की पुस्तक 'द केस दैट शक द अंपायर' पर आधारित है। शंकरन जिन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड के लिए कोर्ट में लड़ाई लड़ी थी। अक्षय कुमार सर सी शंकरन नायर की भूमिका में हैं, जो निडर वकील थे और जिन्होंने ब्रिटिश साम्राज्य का अकेले मुकाबला करने का साहस दिखाया था।

गुड फ्राइडे की छुट्टी का फायदा अक्षय कुमार की फिल्म केसरी चैप्टर 2 को मिलता हुआ दिख रहा है। सुबह के शो को छोड़ दें, तो बाकी शोज के लिए सिनेमाघरों के बाहर भीड़ देखने को मिल रही है। फिल्म देख कर बाहर निकल रहे दर्शकों ने फिल्म में सभी कलाकारों के एक्टिंग की तारीफ की है और लोगों का यह कहना है कि यह फिल्म दर्शकों को जरूर देखनी चाहिए। क्योंकि यह फिल्म एक ऐसे अनजाने हीरो की कहानी है जिसके बारे में इतिहास में भी हमने नहीं पढ़ा, जलियांवाला बाग में असल में क्या हुआ था, यह जानना आज की पीढ़ी के लिए बेहद जरूरी है और वह वो कड़वा सच जिसे हमे जानना चाहिए इस फिल्म में गया है।

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा