अमिताभ बच्चन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

KBC 18 में अमिताभ बच्चन ने सुनाया शोले का वो किस्सा, बोले- रात 11 से सुबह 3 बजे तक 2 हजार लोगों ने देखी फिल्म

Sholay Special Screening: KBC 18 में अमिताभ बच्चन ने ‘शोले’ से जुड़ा दिलचस्प किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि इटली के बोलोग्ना में करीब 2 हजार इटालियंस ने रात 11 बजे से सुबह 3 बजे तक फिल्म देखी।

सोनाली झा

Amitabh Bachchan Sholay Story: टीवी के लोकप्रिय क्विज शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 18’ में अमिताभ बच्चन अक्सर अपनी फिल्मों और करियर से जुड़े दिलचस्प किस्से साझा करते नजर आते हैं। हालिया एपिसोड में भी उन्होंने अपनी आइकॉनिक फिल्म ‘शोले’ से जुड़ा एक ऐसा किस्सा सुनाया, जिसने फिल्म के प्रति दुनियाभर के दर्शकों की दीवानगी को जाहिर किया। अमिताभ ने बताया कि इटली में करीब 2 हजार लोगों ने देर रात से सुबह तक बैठकर ‘शोले’ देखी।

अमिताभ बच्चन ने बताया कि हाल ही में ‘शोले’ को बेहतर प्रिंट के साथ दोबारा रिलीज करने की योजना बनाई गई थी। इस काम में फिल्म हेरिटेज से जुड़े शिवेंद्र सिंह ने अहम भूमिका निभाई। इसी दौरान इटली में फिल्म की एक खास स्क्रीनिंग आयोजित की गई। अमिताभ ने बताया कि इटली के बोलोग्ना में एक बड़े खुले स्थान पर फिल्म की स्क्रीनिंग हुई, जहां करीब 2 हजार इटालियंस फिल्म देखने पहुंचे।

लंदन में भी हुई शोले की स्क्रीनिंग

शोले को हाल के समय में दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में खास स्क्रीनिंग के जरिए दर्शकों तक पहुंचाया गया है। करीब एक महीने पहले लंदन के मशहूर रॉयल अल्बर्ट हॉल में भी फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग आयोजित की गई थी। फिल्म को बेहतर प्रिंट और तकनीकी गुणवत्ता के साथ दोबारा दिखाने का उद्देश्य नई पीढ़ी और पुराने दर्शकों को इस क्लासिक का अनुभव कराना है।

51 साल पूरे कर चुकी है शोले

रमेश सिप्पी के निर्देशन में बनी ‘शोले’ 15 अगस्त 1975 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में अमिताभ बच्चन ने जय का किरदार निभाया था, जबकि धर्मेंद्र वीरू के रोल में नजर आए थे। हेमा मालिनी, जया बच्चन और अमजद खान भी फिल्म का अहम हिस्सा थे। रिलीज के 51 साल बाद भी फिल्म के किरदार और संवाद दर्शकों के बीच लोकप्रिय हैं।

कौन बनेगा करोड़पति 18 में बिग बी की वापसी

‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 18वें सीजन को भी अमिताभ बच्चन ही होस्ट कर रहे हैं। शो के नए सीजन की शुरुआत हाल ही में हुई है। शुरुआती एपिसोड में सनी देओल, आमिर खान और प्रीति जिंटा अपनी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए पहुंचे थे। शो में अमिताभ का फिल्मों से जुड़े पुराने किस्से साझा करना दर्शकों को खासा पसंद आता है।

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज

लालू परिवार की बढ़ीं मुश्किलें! ट्रांसफर के बाद नए जज प्रशांत कुमार करेंगे लैंड फॉर जॉब मामले की सुनवाई

विवाद के बाद ECI ने फॉर्म 6 में किया बदलाव, SIR से जुड़ा Annexure-D को हटाया; लेकिन इन राज्यों में रहेगा जारी

INDIA Bloc Meeting: EVM से बैलेट पेपर तक, राहुल के सारे सबूत गए बेकार, अब खरगे ने रखीं चुनाव सुधार की 6 मांगें

भारत में आएं और निवेश करें...अमेरिकी मैन्युफैक्चरर्स से बोले मंत्री पीयूष गोयल, SME पार्टनरशिप का दिया न्योता