हरिशंकर नारायणन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Kattalan Movie: एक तस्वीर और बदल गई जिंदगी, हरिशंकर नारायण का 'कट्टलन' तक का दिलचस्प सफर

Kattalan Movie Story: कभी स्पोर्ट्स एनालिस्ट के रूप में पहचान बनाने वाले हरिशंकर नारायणन की जिंदगी एक साधारण सेल्फी के बाद पूरी तरह बदल गई। एक सेल्फी ने उनके लिए खोला फिल्मी दुनिया का दरवाजा।

यति सिंह

Kattalan Movie News: खेल विश्लेषक से एक्टर बने हरिशंकर नारायणन ने मलयालम सिनेमा में ‘कट्टलन’ फिल्म से डेब्यू किया है। एंटनी वर्गीस स्टारर इस फिल्म में उन्होंने तीन मुख्य खलनायक में से एक ‘नेल्सन’ का किरदार निभाया है। हरिशंकर नारायणन की परफॉर्मेंस की दर्शक और समीक्षक दोनों द्वारा तरफ खूब तारीफ हो रही है।

हाल ही में हरिशंकर ने एक इंटरव्यू में बताया कि उन्हें यह रोल मिलने का किस्सा बेहद दिलचस्प है। उन्होंने बताया, “फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर अबू वलयमकुलम ने मेरी वेब सीरीज ‘लेबल’ देखी और मुझे इंस्टाग्राम पर मैसेज किया। उन्होंने ‘कट्टलन’ के मेकर्स को मेरे नाम की सिफारिश की। मैं बहुत उत्साहित और घबराया हुआ था क्योंकि यह मेरा मलयालम डेब्यू था।”

एक सेल्फी ने बदली हरिशंकर की किस्मत

हरिशंकर ने इंटरव्यू में आगे बताया कि कुछ समय बाद हरिशंकर केरल गए और कास्टिंग डायरेक्टर से मिले। वहां उन्हें बताया गया कि उन्हें रोल नहीं मिला है। फिर भी उन्होंने शुक्रिया अदा किया। लौटने से पहले याद के तौर पर दोनों ने एक साथ सेल्फी ली। कास्टिंग डायरेक्टर ने वह सेल्फी अपनी प्रोफाइल पर पोस्ट कर दी। हरिशंकर ने मुस्कुराते हुए आगे बताया कि प्रोड्यूसर ने वह सेल्फी देखी और कहा कि नेल्सन के रोल के लिए वे मुझे ही कास्ट करना चाहते हैं। इस तरह एक आम सी सेल्फी ने मेरी किस्मत बदल दी।

एक्शन थ्रिलर फिल्म है कट्टलन

मलयालम फिल्म ‘कट्टलन’ एक पैन-इंडियन एक्शन थ्रिलर फिल्म है। इसे पॉल जॉर्ज ने डायरेक्ट किया है और शरीफ मुहम्मद (क्यूब एंटरटेनमेंट्स) ने प्रोड्यूस किया है। कट्टलन फिल्म में एंटनी वर्गीस (पेपे) और रजिषा विजयन मुख्य भूमिकाओं में हैं। फिल्म की कहानी पॉल जॉर्ज, जोबी वर्गीज और जेरो जैकब ने लिखी है। संगीत अजनीश लोकनाथ ने दिया है, जबकि कोरियोग्राफी शरीफ ने की है।

खेल विश्लेषक से बॉक्स ऑफिस तक का सफर

बता दें कि इससे पहले हरिशंकर आईपीएल टीम मुंबई इंडियंस के साथ स्पोर्ट्स एनालिस्ट के रूप में काम कर चुके हैं। हरिशंकर साल 2025 में आई ‘रेट्रो’ और इसी साल की फिल्म ‘सिराई’ के लिए भी जाने जाते हैं। हॉटस्टार की वेब सीरीज ‘लेबल’ में उनके काम को सभी ने खूब पसंद किया है।

कौन हैं छठी मैया, क्यों की जाती है सूर्य की पूजा? जानें छठ महापर्व की कथा और 4 दिनों के नियम

Bihar Chhath Puja 2026: नितिन नबीन के आवास पर छठ की रौनक, राज्यपाल और CM सम्राट ने ग्रहण किया खरना का प्रसाद

आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को दी मात, भारत की रोमांचक जीत से गदगद हुए PM मोदी; युवाओं को दिया खास संदेश

Kal Ka Mausam: 15 नवंबर को 4 राज्यों में बारिश के आसार, बंगाल की खाड़ी में चक्रवात का अलर्ट

धामी सरकार के 5 साल में उत्तराखंड को मिले 3 नए मेडिकल-नर्सिंग कॉलेज, CM बोले- हर क्षेत्र तक पहुंचें बेहतर इलाज