मनोरंजन

आलिया भट्ट के 'नो सुहागरात' कमेंट पर कैटरीना कैफ का रिएक्शन, कहा- 'सुहाग-दिन भी हो सकता है...'

उज्वला धारपवार

मुंबई: करण जौहर (Karan Johar) का शो 'कॉफी विद करण' (Koffee with Karan) सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। हर हफ्ते सेलिब्रिटीज अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर शो में कई खुलासे करते नजर आते हैं। इस हफ्ते फिल्म 'फोन भूत' की टीम करण के चैट शो में गेस्ट के तौर पर पहुंचे थे।  इस नए एपिसोड में एक्ट्रेस कैटरीना कैफ (Katrina Kaif), ईशान खट्टर (Ishaan Khattar), सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) दिखाई देंगे। नया शो रिलीज से पहले मेकर्स ने 'कॉफी विद करण' का प्रोमो जारी किया है। जिसमें एक्ट्रेस कैटरीना कैफ ने सुहागरात पर मजेदार जवाब देती नजर आ रही हैं।

बता दें, कैटरीना कैफ ने पिछले साल यानि 09 सितंबर 2021 को अभिनेता विक्की कौशल से शादी की थी। उसके बाद उनकी बेस्ट फ्रेंड आलिया भट्टन ने 14 अप्रैल 2022 को रणबीर कपूर से शादी कर ली। आलिया और कैटरीना बॉलीवुड में सबसे अच्छी दोस्त के रूप में जानी जाती हैं। इतना ही नहीं आलिया के पति रणबीर कपूर और कटरीना कभी रिलेशनशिप में थे। शादी के बाद आलिया और रणबीर ने कॉफी विद करण में शिरकत की थी। इसके बाद करण ने आलिया से सुहागरा के बारे में सवाल किया। उस वक्त आलिया ने कहा था, 'शादी के बाद हनीमून जैसा कुछ नहीं होता। क्योंकि कपल्स उस रात बहुत थके हुए होते हैं।' करण ने कैटरीना से वही सवाल पूछा जो आलिया ने किया था।

प्रोमो में आप देख सकते है कि करण कैटरीना से सुहागरात से जुड़ा सवाल कर रहे हैं। वह कह रहे हैं, 'आलिया भट्ट ने उसी शो में कहा था कि सुहागरात जैसी कोई चीज नहीं है। क्योंकि शादी के दिन कपल्स का बहुत बुरा हाल होता है। आप इस बारे में क्या सोचते हैं? कैटरीना ने इस सवाल का बेहद मजेदार जवाब दिया और सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। उन्होंने कहा, 'यह जरूरी नहीं कि सुहागरात ही हो सुहाग दिन भी तो हो सकता है।' कैटरीना का जवाब सुनकर शो के होस्ट करण ही नहीं बल्कि ईशान और सिद्धांत भी हैरान कर गए थे।

दिल्ली प्रदूषण पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद का विवादित बयान, बोले- दिवाली हो या प्रदूषण, दोनों मानव जनित रोग

यूपी-बिहार में सियासी शादियों का सीजन! जानिए सांसद प्रिया सरोज, मंत्री संदीप सिंह तक शादी से जुड़ी खास बातें

क्या नए साल में आपके पुराने चेकबुक काम में नहीं आएंगे; Cheque Book के नए नियम को लेकर RBI ने किया क्लियर

उत्तर भारत में जल्द पड़ने वाली है कड़ाके की ठंड, पश्चिमी विक्षोभ से कई राज्यों के मौसम में हो रहा बड़ा उलटफेर

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड