कैटरीना कैफ (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

कैटरीना कैफ को कभी कहा गया था डांस में जीरो, छोड़ने तक की मिली सलाह, फिर शीला की जवानी ने बदल दी पूरी कहानी

Katrina Kaif Struggle: कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने फराह खान के पॉडकास्ट में कैटरीना कैफ से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने कहा कि शीला की जवानी कैटरीना के करियर के लिए गेम चेंजर साबित हुआ था।

सोनाली झा

Katrina Kaif Dance Journey: बॉलीवुड की खूबसूरत और टैलेंटेड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ आज अपनी एक्टिंग के साथ-साथ शानदार डांसिंग के लिए भी जानी जाती हैं। शीला की जवानी, चिकनी चमेली, कमली और काला चश्मा जैसे गानों में उनके डांस मूव्स ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया है। हालांकि, एक समय ऐसा भी था जब कैटरीना को डांस में बिल्कुल अच्छा नहीं माना जाता था। यहां तक कि उन्हें डांस छोड़ने तक की सलाह दे दी गई थी।

हाल ही में कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस ने फराह खान के पॉडकास्ट में कैटरीना कैफ के डांसिंग सफर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि शीला की जवानी कैटरीना के करियर के लिए गेम चेंजर साबित हुआ था। बॉस्को की बात पर फराह खान ने भी सहमति जताई। उन्होंने कहा कि उस समय किसी को अंदाजा नहीं था कि कैटरीना इतनी बेहतरीन डांसर बन सकती हैं। गाने के बाद उनकी डांसिंग को लेकर लोगों की धारणा पूरी तरह बदल गई।

एक कोरियोग्राफर ने कहा था आप डांस में जीरो हैं

बॉस्को मार्टिस ने बताया कि कैटरीना ने डांस सीखने के लिए काफी मेहनत की थी। लेकिन उनके सफर में एक ऐसा दौर भी आया, जब एक कोरियोग्राफर ने उन्हें बेहद निराश करने वाली बात कही थी। उन्होंने कैटरीना से कहा था कि आप डांस में जीरो हैं, आपको छोड़ देना चाहिए। बॉस्को का मानना है कि शायद इस टिप्पणी ने कैटरीना के मन में एक कसक पैदा की होगी और इसी ने उन्हें खुद को बेहतर साबित करने के लिए और ज्यादा मेहनत करने की प्रेरणा दी।

4-5 से 9-10 तक पहुंचा डांसिंग का लेवल

फराह खान ने इस किस्से पर मजाकिया अंदाज में कहा कि कैटरीना उस समय डांस में जीरो नहीं थीं। उनके मुताबिक, वह शायद 4 या 5 नंबर की डांसर रही होंगी, लेकिन शीला की जवानी के बाद उनका लेवल 9 या 10 तक पहुंच गया। इसके बाद चिकनी चमेली, कमली और काला चश्मा जैसे गानों ने कैटरीना को बॉलीवुड की बेहतरीन डांसिंग स्टार्स में शामिल कर दिया।

सबसे कम बजट वाले गानों में से एक था शीला की जवानी

फराह खान ने यह भी बताया कि 'शीला की जवानी' उनके बनाए सबसे कम बजट वाले गानों में से एक था। गाने में कैटरीना कैफ के साथ सिर्फ 10 बैकग्राउंड डांसर्स थे। साल 2010 में रिलीज हुई फिल्म 'तीस मार खान' का यह गाना रिलीज होते ही सुपरहिट हो गया था। सुनिधि चौहान की आवाज, विशाल-शेखर का संगीत और फराह खान की कोरियोग्राफी ने गाने को यादगार बना दिया।

BRICS Summit 2026 LIVE: चीन के राष्ट्रपति जिनपिंग कल आएंगे भारत, शाम 5.45 बजे PM मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक

Elephant Madhuri Return: वनतारा से कोल्हापुर लौटेगी माधुरी, वापसी से पहले किए गए खास इंतजाम

DUSU Election 2026: चुनावी रण में 6 महिलाएं, 4 पदों के लिए चुनाव; यूनिवर्सिटी प्रशासन की तैयारी पूरी

मोदी ने बताया BRICS की ताकत, पुतिन ने G7 पर साधा निशाना...बिजनेस फोरम में संबोधन की 10 बड़ी बातें

BRICS Business Forum की फैमिली फोटो में शामिल हुए PM मोदी, वैश्विक मंच पर दिखी एकजुटता