अक्षय कुमार और सैफ अली खान की हैवान को नहीं मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 10:30 बजे तक 3 करोड़ पर पहुंची कमाई

Haiwaan Day 1 Collection: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की 'हैवान' ओपनिंग डे पर उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने रात 10:30 बजे तक करीब 3 करोड़ रुपये कमाए।
Haiwaan Box Office Collection Day 1
अक्षय कुमार और सैफ अली खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Haiwaan Box Office Collection Day 1: अक्षय कुमार और सैफ अली खान की जोड़ी करीब 18 साल बाद ‘हैवान’ के साथ बड़े पर्दे पर लौटी है। इस बार दोनों सितारे एक क्राइम थ्रिलर में बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म में अक्षय कुमार विलेन की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि सैफ अली खान ने एक ब्लाइंड शख्स का किरदार निभाया है। फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है।

‘हैवान’ की रिलीज से पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग कुछ खास नहीं रही। सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म के 7 हजार 368 शोज के लिए 44 हजार 176 टिकटों की एडवांस बुकिंग हुई थी। इससे बिना ब्लॉक सीटों के प्री-सेल में करीब 1.03 करोड़ रुपये की कमाई हुई, जबकि ब्लॉक सीटों को शामिल करने पर यह आंकड़ा 2.76 करोड़ रुपये तक पहुंच गया।

10:30 बजे तक 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन

फिल्म की कमजोर एडवांस बुकिंग के पीछे सिनेमाघरों में पहले से मौजूद फिल्मों की चुनौती को भी एक वजह माना जा रहा है। खासतौर पर 'मिर्जापुर द मूवी' बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। सैकनिल्क के मुताबिक हैवान ने रिलीज के पहले दिन रात 10:30 बजे तक करीब 3 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। इस दौरान फिल्म की ऑक्यूपेंसी लगभग 11 फीसदी रही। हालांकि, ये शुरुआती आंकड़े हैं और फाइनल कलेक्शन में बदलाव हो सकता है।

कितनी हो सकती है ओपनिंग

'हैवान' को बॉक्स ऑफिस पर 'मिर्जापुर द मूवी' और 'हनुमान अंश' जैसी फिल्मों से कड़ी टक्कर मिल रही है। दोनों फिल्में सिनेमाघरों में अपनी पकड़ बनाए हुए हैं। ऐसे में शुरुआती अनुमान के मुताबिक 'हैवान' पहले दिन करीब 3 से 4 करोड़ रुपये की ओपनिंग कर सकती है। हालांकि, पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिलने पर कमाई में उछाल देखने को मिल सकता है।

Haiwaan Box Office Collection Day 1
Bigg Boss 20 Promo: अमन गांधी-आसिफ खान के बीच छिड़ी जुबानी जंग, विरार फास्ट से लेकर लोकल वाले तक पहुंचा मामला

ओप्पम का रीमेक है हैवान

'हैवान' में अक्षय कुमार, सैफ अली खान के अलावा बोमन ईरानी, श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। यह मोहनलाल की मलयालम फिल्म 'ओप्पम' का रीमेक है। इसे KVN प्रोडक्शंस और थेस्पियन फिल्म्स के बैनर तले वेंकट के. नारायण और शैलजा देसाई ने प्रोड्यूस किया है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com