कार्तिक आर्यन (फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
मनोरंजन

कार्तिक आर्यन ने किया स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा, 72वें राष्ट्रीय पुरस्कार से पहले दिखा खास अंदाज

72nd National Film Awards Ceremony: 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह से ठीक पहले कार्तिक आर्यन गुजरात के केवडिया पहुंचे, जहां उन्होंने स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का दौरा किया।

यति सिंह

Kartik Aaryan Visit Statue of Unity: भारतीय सिनेमा के प्रतिष्ठित 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। इस ऐतिहासिक शाम से ठीक पहले बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन गुजरात के केवडिया पहुंच चुके हैं। एक्टर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस खास यात्रा की कुछ दिलकश तस्वीरें और वीडियो फैंस के साथ शेयर की।

तस्वीरों में कार्तिक दुनिया की सबसे ऊंची प्रतिमा 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के सामने खड़े होकर पोज देते नजर आ रहे हैं। इस भव्य स्मारक को देखने के बाद कार्तिक ने इसे 'जीवन से भी बड़ी विरासत' करार दिया और इसकी भव्यता की जमकर तारीफ की।

फैंस का मिला भरपूर प्यार

केवडिया यात्रा के दौरान कार्तिक आर्यन ने केवल ऐतिहासिक स्थलों को देखा ही नहीं, बल्कि वहां के पारंपरिक खान-पान का भी स्वाद चखा। उन्होंने खास तौर पर फेमस गुजराती खाना थेपला और अन्य स्थानीय पकवानों का आनंद लिया, जिसकी तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा कि थेपला बेहद स्वादिष्ट था।

सोशल मीडिया पर उनके तस्वीरें पोस्ट करते ही फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई। फैंस ने उनकी इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए ढेरों शुभकामनाएं दीं। किसी ने उन्हें नेशनल अवॉर्ड के लिए बधाई दी, तो किसी ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

'चंदू चैंपियन' के लिए ममूटी संग शेयर करेंगे अवॉर्ड

कार्तिक आर्यन को स्पोर्ट्स बायोपिक फिल्म 'चंदू चैंपियन' में उनके शानदार और प्रभावकारी एक्टिंग के लिए बेस्ट एक्टर के राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा जाएगा। इस फिल्म में उन्होंने भारत के पहले पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की चुनौतीपूर्ण भूमिका को बेहद जीवंतता के साथ परदे पर उतारा था।

इस प्रतिष्ठित श्रेणी में कार्तिक अकेले नहीं हैं, बल्कि वे यह नेशनल अवॉर्ड मलयालम सिनेमा के दिग्गज एक्टर ममूटी के साथ शेयर कर रहे हैं। ममूटी को उनकी बहुचर्चित फिल्म 'ब्रह्मयुगम' में निभाए गए बेहतरीन रोल के लिए इस सम्मान से सम्मानित किया जा रहा है।

दिल्ली से बाहर पहली बार हो रहा यह कार्यक्रम

राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम द्वारा घोषित 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन इस बार राजधानी दिल्ली से बाहर गुजरात के केवडिया में किया जा रहा है। 22 सितंबर यानी आज होने वाले इस भव्य समारोह में देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु विजेताओं को अवॉर्ड देंगीं।

इस खास अवसर पर दिग्गज एक्टर अनंत नाग को भारतीय सिनेमा के सर्वोच्च सम्मान 'दादासाहेब फाल्के पुरस्कार' से अलंकृत किया जाएगा। इस बार फीचर फिल्म श्रेणी में आदित्य धर की 'आर्टिकल 370' को सर्वश्रेष्ठ फिल्म और नाग अश्विन की साइंस-फिक्शन 'कल्कि 2898 ईस्वी' को बेस्ट पॉपुलर फिल्म के पुरस्कार के लिए चुना गया है।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप