कार्तिक आर्यन और श्रीलीला (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

दिवाली 2025 में कार्तिक-श्रीलीला की फिल्म लाएगी तूफान? अनुराग बसु ने किया खुलासा

‘मेट्रो इन दिनों’ के बाद अनुराग बसु अपनी दूसरी फिल्म को लेकर चर्चा में हैं, जिसमें कार्तिक आर्यन और श्रीलीला नजर आने वाले हैं। ऐसे में अब उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग से जुड़ा अपडेट शेयर किया है।

स्नेहा मौर्या

Kartik Aaryan-Sreeleela Upcoming Film: बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक अनुराग बसु एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। हाल ही में रिलीज हुई उनकी फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है और बॉक्स ऑफिस पर भी धमाल मचा रही है। इस फिल्म में सारा अली खान और आदित्य रॉय कपूर जैसे सितारे नजर आए।

अब अनुराग बसु अपनी अगली बड़ी फिल्म की तैयारी में जुट चुके हैं, जिसमें कार्तिक आर्यन और साउथ की पॉपुलर एक्ट्रेस श्रीलीला मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

अनुराग बसु ने अपकमिंग का किया खुलासा 

मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, अनुराग बसु ने इस प्रोजेक्ट को लेकर कुछ दिलचस्प खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म की तैयारियां जोरों पर हैं और जल्द ही इसका अगला शूटिंग शेड्यूल शुरू किया जाने वाला है। अनुराग ने ये भी बताया कि "इस प्रोजेक्ट पर काम तेजी से हो रहा है, इसलिए मैंने प्रमोशन से थोड़ी दूरी बनाकर इसे पूरा ध्यान देने का फैसला किया है।"

फिल्म का टाइटल फिलहाल घोषित नहीं हुआ है, लेकिन इसके स्टारकास्ट और डायरेक्टर की वजह से पहले ही फिल्म को लेकर काफी बज बन चुका है। खास बात यह है कि यह श्रीलीला की पहली बॉलीवुड फिल्म होगी। उन्होंने 'पुष्पा 2' के एक गाने से काफी पॉपुलैरिटी बटोरी थी और अब कार्तिक आर्यन के साथ स्क्रीन शेयर करने जा रही हैं।

इस दिन रिलीज हो सकती है फिल्म

कार्तिक आर्यन की फैन फॉलोइंग जबरदस्त है और श्रीलीला अपनी क्यूटनेस और एनर्जी के लिए पहचानी जाती हैं। ऐसे में इस नई जोड़ी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, मेकर्स इस फिल्म को दिवाली 2025 के आसपास रिलीज करने का प्लान बना रहे हैं।

अगर सबकुछ योजना के अनुसार चलता है, तो यह फिल्म अनुराग बसु के करियर की सबसे बड़ी हिट साबित हो सकती है। फिल्म का स्केल और इसकी स्टार पावर देखकर अनुमान लगाया जा रहा है कि बॉक्स ऑफिस पर यह धमाकेदार प्रदर्शन कर सकती है।

आपको बता दें, अनुराग बसु की फिल्में हमेशा कंटेंट और इमोशंस से भरपूर होती हैं, लेकिन दर्शक अक्सर उनसे कुछ नया और दिलचस्प स्टोरी को पेशकश करने की उम्मीद करते हैं। फिलहाल अब देखना होगा कि कार्तिक और श्रीलीला की यह जोड़ी बड़े पर्दे पर कितना जादू बिखेरती है।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप