‘तू मेरी मैं तेरा’ प्रमोशन के बीच जॉनी डेप से मिले कार्तिक आर्यन 
मनोरंजन

तू मेरी मैं तेरा प्रमोशन के बीच जॉनी डेप से मिले कार्तिक आर्यन, सोशल मीडिया पर छाई सेलेब्स की फोटो

Kartik Aaryan Film: अपनी आगामी फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ के प्रमोशन के बीच कार्तिक आर्यन की हॉलीवुड स्टार जॉनी डेप से हुई मुलाकात सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।

सोनाली झा

Kartik Aaryan Johnny Depp Photo: बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन सोशल मीडिया पर एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए हैं। अपनी आने वाली फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ को लेकर सुर्खियां बटोर रहे कार्तिक हाल ही में हॉलीवुड सुपरस्टार जॉनी डेप से मिले। इस मुलाकात की तस्वीरें जैसे ही सामने आईं, सोशल मीडिया पर तहलका मच गया।

कार्तिक ने अपने आधिकारिक अकाउंट पर जॉनी डेप संग फोटो साझा की, जिसमें दोनों सहज और बेहद खुश दिखाई दे रहे हैं। खास बात यह है कि जिस तरह कार्तिक ने ‘भूल भुलैया 2’ में ‘रूह बाबा’ बनकर दर्शकों को हंसाया और डराया था, उसी तरह जॉनी डेप ने ‘पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन’ में ‘कैप्टन जैक स्पैरो’ के रूप में पूरी दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई। यही वजह है कि फैंस दोनों के इस दुर्लभ कॉम्बिनेशन को देखकर बेहद उत्साहित हैं।

कार्तिक आर्यन की फिल्में

तस्वीर पर जहां हजारों लाइक्स आए, वहीं सेलेब्स ने भी खूब रिएक्ट किया। कोरियोग्राफर-डायरेक्टर रेमो डिसूजा ने हार्ट इमोजी पोस्ट करते हुए इस मुलाकात को खास बताया। कई फैंस ने मजाक करते हुए लिखा कि रूह बाबा मिल गए जैक स्पैरो से, जबकि कुछ ने इसे एपिक क्रॉसओवर कहा। कार्तिक आर्यन की बात करें तो बीते कुछ सालों में उन्होंने ‘प्यार का पंचनामा’, ‘सोनू के टीटू की स्वीटी’, ‘लुका छुप्पी’ और ‘भूल भुलैया 2’ जैसी फिल्मों से दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई है।

कार्तिक आर्यन की कॉमिक टाइमिंग

कार्तिक आर्यन की कॉमिक टाइमिंग, रोमांटिक अंदाज़ और मास अपील ने उन्हें आज के समय के टॉप एक्टर्स में शामिल कर दिया है। अब उनकी आने वाली फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ रिलीज के लिए तैयार है। समीर विद्वांस द्वारा निर्देशित यह फिल्म एक रोमांटिक-ड्रामा है, जिसमें कार्तिक के साथ अनन्या पांडे नजर आएंगी। फिल्म में नीना गुप्ता और जैकी श्रॉफ भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। करण जौहर, अदार पूनावाला, अपूर्वा मेहता और किशोर अरोड़ा संयुक्त रूप से इसका निर्माण कर रहे हैं।

कब रिलीज होगी कार्तिक आर्यन की फिल्म

पहले फिल्म 31 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब मेकर्स ने इसे प्रीपोन कर 25 दिसंबर कर दिया है। दिलचस्प बात यह है कि क्रिसमस के मौके पर दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की आखिरी ‘इक्कीस’ भी रिलीज हो रही है। ऐसे में दर्शकों के सामने रोमांटिक कहानी और देशभक्ति आधारित ड्रामा दोनों का विकल्प होगा। अब देखना यह है कि बॉक्स ऑफिस पर कौन जीत दर्ज करता है।

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी