भूल भुलैया 3 नेटफ्लिक्स पर होगी रिलीज 
मनोरंजन

27 दिसंबर को इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी कार्तिक आर्यन की भूल भुलैया 3

भूल भुलैया 3 नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इसका अंदाजा पहले से ही था। लेकिन अब इसका औपचारिक ऐलान किया गया है। 27 दिसंबर को कार्तिक आर्यन की फिल्म नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होगी।

अनिल सिंह

मुंबई: कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया 3' ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया और दर्शकों ने भी इस फिल्म पर अपना ढेर सारा प्यार लुटाया। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया। इस फिल्म ने दुनिया भर में 417 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। यह फिल्म डेढ़ सौ करोड़ में बनकर तैयार हुई थी। फिल्म जल्दी ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। यह अंदाजा पहले ही लगाया जा चुका था, अब इसका औपचारिक ऐलान हुआ है। 27 दिसंबर को भूल भुलैया 3 नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर होने वाली है।

भूल भुलैया फिल्म की कहानी भूल भुलैया और भूल भुलैया 2 के बाद की कहानी है। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन के साथ माधुरी दीक्षित, तृप्ति डिमरी और विद्या बालन अहम किरदार में नजर आए हैं। भूल भुलैया के पहले भाग की अगर बात की जाए तो उसमें अक्षय कुमार नजर आए थे। अक्षय कुमार को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। लेकिन भूल भुलैया 2 में कार्तिक आर्यन ने अक्षय कुमार की जगह ले ली। ऐसे में दर्शक अब भी फिल्म में अक्षय कुमार की कमी महसूस करते हैं। दर्शकों को उम्मीद थी कि भूल भुलैया 3 में अक्षय कुमार का कैमियो होगा जो नहीं हुआ। ऐसे में अक्षय कुमार के फैंस भूल भुलैया 3 फिल्म से नाराज नजर आए।

भूल भुलैया 3 फिल्म की अगर बात करें तो इस फिल्म से कार्तिक आर्यन को काफी उम्मीद थी। क्योंकि उसके पहले कार्तिक आर्यन ने फिल्में तो बेहतरीन दी, लेकिन कोई भी बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई करने वाली फिल्म साबित नहीं हुई। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि भूल भुलैया 3 से कार्तिक आर्यन को जो उम्मीद थी, फिल्म उस उम्मीद पर खरी उतरी है क्योंकि इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में अच्छा प्रदर्शन किया। फिल्म बजट से काफी आगे निकल गई। जिसे मेकर्स को कोई नुकसान नहीं हुआ मतलब कार्तिक आर्यन का जादू बॉक्स ऑफिस पर चल गया।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा