करिश्मा तन्ना (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

करिश्मा तन्ना ने शेयर की वेब सीरीज ‘स्कूप’ के सेट की यादें, हंसल मेहता को लेकर भी कही ये बात

Karishma Tanna Web Series: करिश्मा तन्ना ने हाल ही में अपनी वेब सीरीज ‘स्कूप’ के सेट से पुरानी यादें सोशल मीडिया पर साझा कीं। साथ ही उन्होंने डायरेक्टर हंसल मेहता और पूरी टीम को धन्यवाद भी कहा।

स्नेहा मौर्या

Karishma Tanna Scoop Web Series: बॉलीवुड और टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री करिश्मा तन्ना अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियां बटोरती रहती हैं। इसी बीच हाल ही में उन्होंने अपनी वेब सीरीज 'स्कूप' के सेट से पुरानी यादें शेयर की हैं, जिसमें उन्होंने अपने पहले शूटिंग दिन की भावनाओं को याद किया। कैप्शन में करिश्मा ने लिखा, "नॉस्टैल्जिया! 'स्कूप' के सेट पर पहला दिन… ऐसा लगता है जैसे कल की बात हो। हर पल में उत्साह, घबराहट और एक आवाज थी जो कह रही थी कि यह कुछ खास बनने वाला है।"

उन्होंने आगे कहा कि यह सफर सचमुच अद्भुत रहा। पहले दिन की बेचैनी से लेकर उन यादों तक, जो हमेशा मेरे दिल के करीब रहेंगी। इस अध्याय, निर्देशक हंसल मेहता, नेटफ्लिक्स और पूरी टीम को मैं हमेशा आभारी रहूंगी।"

करिश्मा तन्ना ने शेयर किया ‘स्कूप’ की पुरानी यादें

‘स्कूप’ एक सच्ची घटना पर आधारित वेब सीरीज है, जो पत्रकार जिग्ना वोरा की किताब 'बिहाइंड बार्स इन बायकुला: माई डेज इन प्रिजन' से प्रेरित है। इस सीरीज में करिश्मा तन्ना ने पत्रकार जागृति पाठक का किरदार निभाया था, जिन पर पत्रकार ज्योतिर्मयी डे की हत्या का आरोप लगा था, लेकिन बाद में उन्हें बरी कर दिया गया। सीरीज में मीडिया की कार्यशैली, पुलिस-अंडरवर्ल्ड गठजोड़, और मीडिया के व्यवसायिक दखल जैसे गंभीर मुद्दों को प्रभावी ढंग से दर्शाया गया।

‘स्कूप’ ने दर्शकों और समीक्षकों से खूब सराहना पाई। करिश्मा तन्ना की सशक्त एक्टिंग और कहानी-केंद्रित किरदार ने उन्हें वेब इंडस्ट्री में एक नई पहचान दिलाई। वे पहले से ही टीवी और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुकी हैं। उन्होंने टीवी शो 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी', 'बाल वीर', 'नागिन 3', 'कयामत की रात' जैसी लोकप्रिय श्रृंखलाओं में काम किया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने 'दोस्ती: फ्रेंड्स फॉरएवर', 'ग्रैंड मस्ती', और 'संजू' जैसी फिल्मों में भी अपनी छाप छोड़ी है।

'बिग बॉस 7' में आई थीं नजर

रियलिटी शो फैंस के लिए भी करिश्मा तन्ना एक जाना-पहचाना नाम हैं। वह 'बिग बॉस 7' की रनर-अप रहीं और 'झलक दिखला जा', 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे शो में हिस्सा लिया। खास बात यह है कि उन्होंने 'खतरों के खिलाड़ी 10' का खिताब भी जीता। फिलहाल इन दिनों करिश्मा वेब कंटेंट पर भी सक्रिय हैं और दर्शकों को दमदार परफॉर्मेंस देती नजर आती हैं।

(एजेंसी इनुपट के साथ)

Tamil Nadu Government: तमिलनाडु में बिल्डिंग प्लान बनाना होगा आसान, सरकार ला रही है सिंगल विंडो ऑनलाइन पोर्टल

अमित शाह के UCC बयान पर भड़के सलमान खुर्शीद, BJP पर साधा निशाना, बोले- कोई भी विचारधारा संविधान से ऊपर नहीं

देश के सभी हाई कोर्ट को मिला स्थायी चीफ जस्टिस, सिफारिश के दौरान कई जगह फंसा था पेंच

गुरुग्राम में ऑपरेशन सफेद सागर के पूर्व सैनिक पर जानलेवा हमला, पार्किंग को लेकर हुआ था विवाद, FIR दर्ज

केरल में मलेशियाई PM अनवर इब्राहिम का भव्य सम्मान, मिला शेख अबू बक्र एक्सीलेंस अवॉर्ड