करीना कपूर खान (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

करीना कपूर की तीसरी प्रेग्नेंसी की खबर निकली अफवाह! वायरल वीडियो पर टीम ने दिया रिएक्शन

Kareena Kapoor Team Reaction: एक्ट्रेस करीना कपूर खान की तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा रखा है। वायरल वीडियो पर उनकी टीम ने रिएक्शन देकर सच उजागर कर दिया है।

यति सिंह

Kareena Kapoor Pregnancy Rumours: बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर और फेमस एक्ट्रेसेस में शुमार करीना कपूर खान अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आने के बाद उनके फैंस के बीच खलबली मच गई। सोशल मीडिया पर यह दावा किया जाने लगा कि करीना कपूर एक बार फिर मां बनने वाली हैं। लगातार फैल रही इन अफवाहों और फैंस की उत्सुकता को देखते हुए अब करीना कपूर की टीम ने आधिकारिक बयान जारी कर पूरे मामले पर से पर्दा उठा दिया है।

सोशल मीडिया पर अचानक वायरल हुआ पुराना वीडियो

पूरे विवाद की शुरुआत सोशल मीडिया पर एक वीडियो के तेजी से वायरल होने के साथ हुई। इस वीडियो में करीना कपूर का बढ़ा हुआ पेट साफ नजर आ रहा था, जिसके बाद यह कयास लगाए जाने लगे कि वे तीसरी बार प्रगनेंट हैं। देखते ही देखते यह खबर सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफॉर्म्स पर जंगल की आग की तरह फैल गई। फैंस और इंटरनेट यूजर्स इस वीडियो को देखकर तरह-तरह के दावे करने लगे। हालांकि बाद में यह साफ हुआ कि यह वीडियो हाल-फिलहाल का नहीं बल्कि उनके पुराने दिनों की शूटिंग का है।

अफवाहों पर विराम लगाते हुए टीम का आधिकारिक बयान

मामले को बढ़ता देख करीना की टीम ने फौरन दखलअंदाजी किया और इन अटकलों का पूरी तरह से खंडन किया। टीम की ओर से जारी बयान में साफ किया गया कि करीना कपूर के गर्भवती होने की खबर पूरी तरह से निराधार और गलत है। उन्होंने बताया कि जिस वीडियो को लेकर इंटरनेट पर चर्चा हो रही है, वह काफी पुराना है। बेबो की टीम ने सभी मीडिया प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया यूजर्स से इस तरह की खबरों को न फैलाने की सख्त अपील की है।

दो बच्चों की मां और करियर पर ध्यान

करीना कपूर खान पहले से ही दो बेटों, तैमूर अली खान और जहांगीर अली खान की मां हैं। उन्होंने साल 2012 में एक्टर सैफ अली खान से शादी की थी और दोनों अपने खुशहाल परिवार के साथ जीवन बिता रहे हैं। करीना ने हमेशा अपने पारिवारिक दायित्वों और पेशेवर जिंदगी के बीच बेहतरीन बैलेंस बनाकर रखा है। वर्कफ्रंट की बात करें तो वे लगातार नई और दिलचस्प फिल्मों पर काम कर रही हैं। प्रेग्नेंसी की खबरों का खंडन होने के बाद अब उनके फैंस पूरी तरह से राहत की सांस ले रहे हैं।

Anant Singh Daughter Wedding Live: दुल्हनिया को लेने निकले ऋषिकेश, अनंत सिंह की डिफेंडर बनी बारात की शान

संविधान दिवस पर आज कांग्रेस-BJP आमने-सामने, खरगे लखनऊ तो अमित शाह दिल्ली में करेंगे कार्यक्रम

Top 10 News Today: 26 नवंबर को संविधान दिवस से लेकर विश्व शतरंज चैंपियनशिप तक क्या खास?

रिंकू सिंह की दुल्हनिया प्रिया सरोज शादी में किस दुकान का गहना पहनेंगी?

Aaj Ka Mausam: राजस्थान-MP में शीतलहर, UP-बिहार समेत मैदानी राज्यों में कोहरे का अलर्ट; 10°C से नीचे गिरा पारा