करीना कपूर (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Kareena Kapoor Vacation: सफेद बिकनी में समंदर के बीच तैरती दिखीं करीना कपूर, नो-मेकअप लुक ने बटोरी सुर्खियां

Kareena Kapoor Bikini Photos: करीना कपूर इन दिनों परिवार के साथ ग्रीस में छुट्टियां मना रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर सफेद बिकनी में समंदर के बीच तैरते हुए अपनी खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं।

सोनाली झा

Kareena Kapoor Greece Vacation: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान इन दिनों पति सैफ अली खान और परिवार के साथ ग्रीस में छुट्टियां मना रही हैं। वे लगातार अपने वेकेशन की झलकियां सोशल मीडिया पर साझा कर रही हैं। हाल ही में करीना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिन्होंने इंटरनेट पर खूब सुर्खियां बटोर ली हैं। इन तस्वीरों में करीना सफेद बिकनी पहनकर नीले समंदर में तैरती नजर आ रही हैं।

करीना द्वारा शेयर की गई पहली तस्वीर में वह परिवार के साथ एक शानदार याट पर नजर आती हैं। इसके बाद की तस्वीरों में वह सफेद बिकनी पहनकर समुद्र के नीले पानी में रिलैक्स करती दिखाई देती हैं। एक तस्वीर में वह उल्टा तैरती नजर आती हैं, जिस पर उन्होंने कैप्शन लिखा कि सिर्फ मैं और नीला सागर। बाकी तस्वीरों में भी करीना समंदर के बीच सुकून भरे पल बिताती नजर आ रही हैं।

नो-मेकअप लुक ने भी जीता था फैंस का दिल

इससे पहले भी करीना कपूर ने ग्रीस वेकेशन की कई तस्वीरें साझा की थीं, जिनमें वह बिना मेकअप के बेहद सिंपल और कॉन्फिडेंट अंदाज में नजर आई थीं। उन्होंने सिर पर स्कार्फ बांध रखा था और तस्वीरों के साथ लिखा था कि जैसा कि आप देख सकते हैं, मुझे इसे बांधना बहुत पसंद आ रहा है। करीना का यह नैचुरल लुक सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।

फैंस ने की जमकर तारीफ

करीना कपूर खान की बिना मेकअप और बिना फिल्टर वाली तस्वीरों की सोशल मीडिया यूजर्स ने जमकर तारीफ की। कई लोगों ने उनकी सादगी और आत्मविश्वास की सराहना की। एक यूजर ने लिखा कि बिना मेकअप अपनी असली तस्वीरें शेयर करने का आत्मविश्वास हर किसी में नहीं होता और करीना ने एक बार फिर साबित कर दिया कि असली खूबसूरती आत्मविश्वास में होती है।

सैफ अली खान की तस्वीरें भी हुई थीं वायरल

करीना कपूर ने इससे पहले पति सैफ अली खान की भी वेकेशन तस्वीरें साझा की थीं। उन तस्वीरों में सैफ ऑरेंज स्विम शॉर्ट्स पहनकर समुद्र किनारे और लहरों के बीच मस्ती करते नजर आए थे। तस्वीरों के साथ करीना ने कैप्शन लिखा था कि गर्मियां अच्छी बीत रही हैं। ग्रीस से सामने आई करीना कपूर की ये नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।

राहुल गांधी का सुप्रीम कोर्ट मार्च का ऐलान, इससे पहले CJI ने मुलाकात से किया इनकार

Delhi CJP Protest: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन

कानून का पालन नहीं करती CJP, दिल्ली पुलिस ने बताया क्यों नहीं दी प्रदर्शन की अनुमति?

दिल्ली पुलिस के दावे पर दिपके का पलटवार; बोले- कोई बॉन्ड नहीं भरा, कहा CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगी जंग

दादी के निधन पर फोन देने से इनकार! अभिजीत दिपके ने नागपुर एयरपोर्ट पहुंच खोला दिल्ली पुलिस का कच्चा चिट्ठा