मनोरंजन

करीना कपूर ने अभिनेता जयदीप अहलावत के साथ मिलकर निर्देशक सुजॉय घोष की फिल्म के पहले दिन की शूटिंग की पूरी, देखें तस्वीर

उज्वला धारपवार

मुंबई: जब से यह घोषणा की गई थी कि करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan), जयदीप अहलावत (Jaideep Ahlawat) और विजय वर्मा (Vijay Varma) के साथ सुजॉय घोष (Sujoy Ghosh) की अगली फिल्म में दिखाई देंगी, तब से दर्शकों के बीच उत्साह साफ नजर आ रहा था। अभिनेत्री ने कल अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर कलिम्पोंग से पहली तस्वीर साझा की, क्योंकि वह शूटिंग के पहले दिन की तैयारी कर रही थी। इसके बाद आज करीना ने को-स्टार जयदीप ने एक तस्वीर पोस्ट कर पहले दिन फिल्म की शूटिंग सफलतापूर्वक पूरी होने की जानकारी दी है। 

जयदीप अहलावत ने पोस्ट जारी कर कहा- 'द बेस्ट' से पाउट करना सीखने में इतनी 'भक्ति' और मैं बुरी तरह से असफल रहा... पहला दिन एक साथ पूरा हुआ और एक और एकमात्र 'द बेबो', द गॉर्जियस @kareenakapoorkhan के साथ एक लंबी यात्रा आगे बढ़ी।'

फिल्म का निर्माण 12 वीं स्ट्रीट एंटरटेनमेंट, नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स द्वारा घोष की बाउंडस्क्रिप्ट और सियोल स्थित बैनर क्रॉस पिक्चर्स के सहयोग से किया गया है।

बिहार म्यूजियम ने पेरिस के लूव्र और न्यूयॉर्क के द मेट को पछाड़ा, विश्व के टॉप 10 लिस्ट में शामिल

PM Kisan 24th Installment: दिवाली से पहले किसानों को तोहफा, कल पीएम किसान की 24वीं किस्त जारी करेंगे PM मोदी

ट्रोलिंग बंद करिए, अपना गढ़ संभालिए, PM मोदी को कांग्रेस का जवाब, नागपुर-वाराणसी में बड़ी हार की दिलाई याद

स्वदेशी तेजस में अमेरिकी इंजन GE-404 क्यों? समझिए भारत के फाइटर जेट का पूरा गणित

असम में बाल विवाह के खिलाफ ताबड़तोड़ एक्शन! राज्य में 500 से अधिक लोगों पर पुलिस का शिकंजा