चुम दरांग पर फिदा हुए बिग बॉस 18 विनर करण वीर मेहरा (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

करणवीर मेहरा पर चुम दरांग हुए फिदा, शेयर की रोमांटिक तस्वीरें, कहा- 'तुम जहर लगती हो'

बिग बॉस 18 में करणवीर मेहरा और चुम दरांग ने काफी सुर्खियां बटोरी थीं। ऐसे में हाल ही में करणवीर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर चुम के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें दोनों एक-दूसरे के बेहद कोजी दिखाई दे रहे हैं।

स्नेहा मौर्या

मुंबई: टीवी का विवादित शो बिग बॉस 18 के विनर करणवीर मेहरा बन चुके हैं। लेकिन इस सीजन के कुछ ऐसे कंटेस्टेंट हैं, जिन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी हैं। इसमें से एक करणवीर मेहरा और चुम दरांग है। ऐसे में अब हाल ही में विनर बने करणवीर मेहरा ने चुम के साथ कुछ कोजी तस्वीर शेयर की है। जिसे देखकर लोगों ने अटकलें लगाना शुरू कर दिया है क्यों दोनों बाहर आते ही एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं।

दरअसल, बुधवार को करण वीर मेहरा ने अपने एक्स अकाउंट पर चुम के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें दोनों पोज दे रहे हैं। वहीं एक तस्वीर में चुम करण को किस करती हुई भी दिखाई दी हैं। वहीं इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन किया कि, ''मैंने जो कुछ भी सोचा है वो सिर्फ वक्त आने पे कर जाऊंगा..तुम मुझे जहर लगती हो और मैं किसी दिन तुम्हारे प के मर जाऊंगा।'

हालांकि, ये तस्वीरें सामने आने के बाद चुम और करण के फैंस ने भी अपना रिएक्शन देना शुरू कर दिया और दोनों की जोड़ी पर अपना प्यार लुटा रहे हैं। इस बीच एक फैन में कमेंट करते हुए लिखा कि "आप प्यारे हैं।" इसके अलावा कुछ लोगों ने उन्हें चुमवीर का नाम दे दिया है।

इसी बीच हाल ही में बिग बॉस 18 के फिनाले के बाद एक इंटरव्यू के दौरान चुम से पूछा गया था कि क्या उनका करण वीर मेहरा के साथ रोमांटिक रिश्ता है। तो चुम ने जवाब दिया था कि “ये दोस्ती चलती रहेगी। हम लोगों ने सिर्फ घर के अंदर के लिए दोस्ती नहीं बनाई है, ये दोस्ती घर के बाहर भी जारी रहेगी।' इसके बाद उनसे ये पूछा गया कि क्या वह और करण रोमांटिक रिलेशनशिप में हैं, तब चुम ने हंसते हुए जवाब दिया, "मुझे ये नहीं पता। "

आपको बता दें, कि बिग बॉस 18 का ग्रैंड फिनाले 19 जनवरी को हुआ था और करण वीर मेहरा सीजन 18 के विनर बने थे वहीं चुम भी फाइनलिस्ट में से एक थे। लेकिन शो के बाकी के फाइनलिस्ट में विवियन डीसेना, रजत दलाल, अविनाश मिश्रा और ईशा सिंह पहुंचे थे।

Hisar Murder Case: CM सैनी से बातचीत के बाद बनी सहमति, 14 दिन बाद आज जिवन का किया जाएगा अंतिम संस्कार

मोदी जी, देखिए NTA ने क्या किया...UGC-NET री-एग्जाम पर भड़के राहुल गांधी, एनटीए की जिम्मेदारी पर उठाए सवाल

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

JSSC ऑफिस में CID की बड़ी रेड! सचिव से हुई पूछताछ, CGL परीक्षा में धांधली की जांच तेज

नितिन नबीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा राजे से लेकर स्मृति ईरानी तक...इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी