राज कुंद्रा और मुनव्वर फारुकी होंगे करण जौहर के शो द ट्रेटर्स के कंटेस्टेंट्स  
मनोरंजन

द ट्रेटर्स में कौन-कौन होंगे कंटेस्टेंट्स? खुद करण जौहर ने दे दिया हिंट, ये रहे उनके नाम

करण जौहर जल्द ही रियलिटी शो द ट्रेटर्स को होस्ट करने वाले हैं। शो का ट्रेलर जारी हो गया है। खुद करण जौहर ने कंटेस्टेंट्स को लेकर बड़ा हिंट दे दिया है। आइए जानते हैं उनके नाम क्या-क्या हैं।

अनिल सिंह

प्राइम वीडियो पर 12 जून से करण जौहर का शो द ट्रेटर्स रिलीज होने वाला है। यह शो अमेरिकी रियलिटी शो का हिंदी रीमेक है। इसमें करण जौहर धोखेबाजों की पोल खोलते हुए नजर आएंगे। शो में कंटेस्टेंट्स के तौर पर कौन-कौन से सेलिब्रिटीज शामिल होंगे इसके बारे में खुद करण जौहर ने बड़ा हिंट दिया है। करण जोहर इससे पहले बिग बॉस ओटीटी को होस्ट कर चुके हैं। चलिए उनकी कही गई बातों से उनके नए शो के कंटेस्टेंट्स के नाम का पता लगाते हैं।

खुद करण जौहर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर द ट्रेटर्स का ट्रेलर पोस्ट किया है। कैप्शन बहुत ही दिलचस्प है, जिसमें लिखा हुआ है, यहां ट्रस्ट इज रेयर, बट धोखा इज एवरीव्हेयर, मतलब यहां पर भरोसा कम है लेकिन धोखा हर जगह है। उन्होंने इशारे इशारे में यह भी बता दिया है कि उनके शो में कंटेस्टेंट्स के तौर पर कौन-कौन से सेलिब्रिटीज हिस्सा लेंगे। उन्होंने किसी का भी नाम नहीं लिया है, लेकिन उनकी हरकतों के बारे में बताया है, जिससे आप भी कुछ नाम का आसानी से अंदाजा लगा सकते हैं।

उन्होंने कहा यहां होगी वह रिबेल जो कीड होते हुए भी बड़ी-बड़ी बातें करती है, यहां शायद वह आजमा फल्ला की बात कर रहे हैं, जो लॉकअप नाम के रियलिटी शो में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आई थी। करण जौहर ने आगे कहा कि कुछ लोग जो अपने आउटफिट्स के सहारे ही दिख पाते हैं, यहां वह उर्फी जावेद के नाम का हिंट दे रहे थे। उन्होंने कहा कि जो अपने मास्क के पीछे कंट्रोवर्सी को छुपाते हैं यहां वह राज कुंद्रा के नाम का हिंट दे रहे थे।

करण जौहर ने कहा कि उन्हें मत भूलो जो चकलस के चक्कर में चक्की पीसने लगे, यहां उनका इशारा मुनव्वर फारूकी की तरफ था। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि करण जौहर ने खुद ही अपने शो के कंटेस्टेंट एस के बारे में बड़ा हिंट दे दिया है। अब देखना यह होगा कि क्या वाकई मुनव्वर फारूकी, राज कुंद्रा और उर्फी जावेद फल जैसे सेलिब्रिटीज उनके शो में नजर आते हैं।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए