करण जौहर ने कार्तिक आर्यन संग रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी 
मनोरंजन

करण जौहर ने कार्तिक आर्यन संग रिश्तों पर तोड़ी चुप्पी, बोले- छोटी बातें छोड़नी पड़ती हैं

कार्तिक आर्यन और करण जौहर के बीच साल 2021 में बहुत बड़ा झगड़ा हुआ था। हालांकि दोनों ने पिछले साल अपने विवादों को सुलझा लिया और अब ये दोनों दो प्रोजेक्ट्स तू मेरी मैं तेरा मैं तेरा तू मेरी और नागजिला पर काम कर रहे हैं।

सोनाली झा

मुंबई: फिल्म निर्माता करण जौहर और अभिनेता कार्तिक आर्यन के बीच साल 2021 में हुए विवाद ने फिल्म इंडस्ट्री में खूब सुर्खियां बटोरी थीं। लेकिन अब दोनों के रिश्ते फिर से पटरी पर लौट आए हैं। एक ताज़ा इंटरव्यू में करण जौहर ने पहली बार खुलकर बताया कि आखिरकार उन्होंने और कार्तिक ने अपने मतभेद कैसे सुलझाए।

करण ने बॉलीवुड हंगामा को दिए इंटरव्यू में कहा कि हमने इस मसले पर इंटरनली बातचीत की और बीती बातों को भुला दिया। कार्तिक एक मेहनती और समर्पित कलाकार हैं, जिनकी स्क्रीनप्ले पर बेहतरीन पकड़ है। हम मिले, चर्चा की और साथ काम करने का निर्णय लिया। अब सब ठीक है, सब प्यारा है। करण ने इंडस्ट्री को एक परिवार बताते हुए कहा कि परिवार में कभी-कभी शिकायतें होती हैं, मतभेद होते हैं, लेकिन जब नजरिया बड़ा हो तो छोटी बातें अपने आप पीछे छूट जाती हैं। इंडस्ट्री एक छोटी जगह है, और हमें मिलकर अच्छी फिल्में बनानी हैं, अच्छे कंटेंट पर काम करना है।

गौरतलब है कि साल 2021 में कार्तिक को करण जौहर की फिल्म ‘दोस्ताना 2’ से बाहर कर दिया गया था। कहा गया कि अभिनेता का व्यवहार अनप्रोफेशनल था, जिस वजह से उन्हें फिल्म से हटा दिया गया। इसके बाद दोनों के बीच तनाव काफी बढ़ गया और सोशल मीडिया से लेकर मीडिया रिपोर्ट्स तक में इस झगड़े की चर्चा रही।

हालांकि, 2023 में कार्तिक के 33वें जन्मदिन पर करण ने उनके साथ एक नई फिल्म की घोषणा कर सबको चौंका दिया। अब दोनों ‘तू मेरी मैं तेरा’ और ‘नागजिला’ जैसे दो प्रोजेक्ट्स पर एक साथ काम कर रहे हैं। वहीं, कार्तिक ने इस विवाद पर हमेशा संयम बरता। लल्लनटॉप से बातचीत में उन्होंने कहा था, "मैं अपने काम पर फोकस करता हूं और विवादों में नहीं पड़ता। मुझे किसी को कुछ साबित करने की जरूरत नहीं है।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप