Karan Johar Controversy: बॉलीवुड के किंग मेकर करण जौहर को आज कौन नहीं जानता है। करण अपने फैशन और बेबाक अंदाज के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते है। करण जौहर को फिल्मों का किंग मेकर माना जाता है। करम ने अपने प्रोडक्शन धर्मा प्रोडक्शन के तहत आलिया भट्ट, सिद्धार्थ मल्होत्रा, और वरुण धवन जैसे बड़े सितारों ने अपने करियर की शुरुआत की थी। करण जौहर के प्रोडक्शन हाउस ने इन सितारों ने बल्कि कई सितारों को बुलंदियों पर पहुंचाया है।
करण जौहर इन्हीं कारणों को लेकर हमेशा चर्चाओं में रहते है। हमेशा उन पर नेपोटिज्म को बढ़ावा देने का इल्जाम लगता है। वहीं इतने आरोपों के कारण ही करण ने सोशल मीडिया पर चुप्पी साध ली है। जिसके कारण करण जौहर एक बार सुर्खियों में आ गए है। करण जौहर ने रातों-रात कई बड़े बॉलीवुड सेलेब्स को सोशल मीडिया अकाउंट से अनफॉलो कर दिया है।
करण जौहर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट को डिजिटल डिटॉक्स करते हुए शाहरुख खान को भी अनफॉलो कर दिया है। इसके अलावा करण जौहर ने आलिया भट्ट, मनीष मल्होत्रा, वरुण धवन, करीना कपूर, कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और सिद्धार्थ मल्होत्रा जैसे बड़े कलाकारों को अपनी सोशल मीडिया की फ्रैंड लिस्ट से बाहर कर दिया है। बता दें कि अब तक करण जौहर ने 57 लोगों को सोशल मीडिया अकाउंट से अनफॉलो किया है। जिसके बाद पूरी सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया।
इस बात को सुनकर आप सभी को हैरानी होगी कि करण जौहर की फ्रैंड लिस्ट में बॉलीवुड की एक ही हसीना आती है। जो अभी तक करण की सोशल मीडिया अकाउंट पर दोस्त बनी हुई है। उनका नाम है देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा। देसी गर्ल के नाम से मशहूर प्रियंका चोपड़ा एकमात्र ऐसी हसीना है, जो करण की गुड लिस्ट में लिस्ट में शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: Blast Opening Day Collection: ‘ब्लास्ट’ ने ओपनिंग डे पर मचाया बवाल, पहले दिन ही कमाई करोड़ों के पार
सोशल मीडिया पर इतना बड़ा कदम उठाने के बाद अब करण जौहर ने सोशल मीडिया पर सफाई दी है। करण ने कहा कि मैं डिजिटल डिटॉक्स करने जा रहा हूं। मैं सभी उन लोगों को अनफॉलो कर रहा हूं जो कि मेरी एनर्जी और समय बर्बाद कर रहे हैं। भगवान के लिए इसे नेशनल न्यूज बनाने की जरूरत नहीं है। किसी और को क्लिकबेट बनाइये...ये खबर आपके लिए पूरी तरह बेकार है'।