गुरुग्राम में करण औजला के कॉन्सर्ट में हंगामा और पुलिस से हाथापाई के आरोप में 4 गिरफ्तार 
मनोरंजन

करण औजला के कॉन्सर्ट में बवाल, पुलिस पर हमला, चार लोग गिरफ्तार

मशहूर रैपर करण औजला के गुरुग्राम कॉन्सर्ट में जबरदस्त हंगामा हुआ है। पुलिस के साथ मारपीट की घटना हुई। इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। आइए जानते हैं क्या है मामला।

अनिल सिंह

मुंबई: करण औजला के कॉन्सर्ट में रविवार को 15 दिसंबर के दिन जमकर हुआ। कॉन्सर्ट में जबरन घुसने का प्रयास कर रहे कुछ लोगों ने मिलकर पुलिस के साथ मारपीट की। इस मामले में अब चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। हैरानी वाली बात यह है कि हंगामा करने वाले चार लोगों में से 2 डॉक्टर, एक सिक्योरिटी ऑफिसर और एक मेडिकल स्टूडेंट हैं, जिनकी गिरफ्तारी हुई है। यह चार हो नशे में धुत होकर हंगामा मचा रहे थे। जानकारी के मुताबिक इन लोगों ने पुलिस के साथ मारपीट भी की। एक पुलिस अफसर की वर्दी तक फाड़ दी।

रविवार को गुरुग्राम के सेक्टर 68 स्थित एयरिया मॉल में करण औजला परफॉर्म कर रहे थे। इसी दौरान चार लोगों ने कॉन्सर्ट में जबरदस्ती घुसने की कोशिश की। जब पुलिस ने रोका तो इन चारों ने हंगामा मचा दिया। चारों ने मिलकर एक पुलिस अफसर की वर्दी फाड़ दी। पुलिसवाला घायल भी हुआ। तुरंत ही मौके पर अन्य पुलिसकर्मी भी पहुंचे और चारों को गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान डॉक्टर दिव्यांशु और डॉ अजय के रूप में हुई है। वहीं अभय नेशनल सिक्योरिटी गार्ड में मेजर हैं और ऋषभ नाम का एक शख्स यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस का स्टूडेंट है।

करण औजला के कॉन्सर्ट में नियमों की धज्जियां उड़ाई गई है। इस तरह की खबरें भी सामने आई है। कॉन्सर्ट में लाइट जलाने के लिए डीजल के जनरेटर का इस्तेमाल किया गया।  जबकि दिल्ली और एनसीआर में डीजल के जनरेटर के इस्तेमाल पर रोक लगी है। इतना ही नहीं रात 10:00 बजे के बाद कानफाड़ म्यूजिक बजाया जा रहा था। जबकि इस पर भी पाबंदी लगी हुई है।

न्यूज़ एजेंसी पीटीआई ने पुलिस अफसर के हवाले से खबर दी है कि रविवार को बादशाहपुर पुलिस स्टेशन में इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। सोमवार को उन्हें सिटी कोर्ट में पेश किया गया। जहां उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। मामले में फिलहाल आगे की जांच चल रही है।

महाराष्ट्र के नांदेड़ में भीषण हादसा: तेज रफ्तार ट्रक और टाटा मैजिक की टक्कर, 9 लोगों की दर्दनाक मौत

बंगाल में सत्ता बदलते ही अडानी की एंट्री, जल्द शुरू होंगे ये 3 बड़े प्रोजेक्ट्स; जानें पूरी डिटेल

BRICS Summit: दिल्ली में ब्रिक्स का मंच तैयार, किस-किस देश के नेता होंगे शामिल; भारत के लिए क्या है खास?

IRCTC मनी लॉन्ड्रिंग केस: लालू, तेजस्वी और राबड़ी समेत 9 के खिलाफ आरोप तय, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला

बिहार में फिर एक पुल गिरा, लॉन्चर मशीन के नीचे दबे मजदूर, तेजस्वी ने BJP पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप