बॉलीवुड में इस समय पुरानी फिल्मों को फिर से रिलीज किए जाने का चलन देखने को मिल रहा है 
मनोरंजन

Bollywood Re-release: आईसीयू में है बॉलीवुड, पुरानी फिल्मों के री रिलीज से मिल रहा है जीवनदान! नहीं है नई कहानी

Old film's re-release trend: बॉलीवुड में इस समय पुरानी फिल्मों को फिर से रिलीज किए जाने का चलन देखने को मिल रहा है। नई कहानी बची नहीं हैं, नई फिल्में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो रही हैं। बॉलीवुड इस समय आईसीयू में है।

अनिल सिंह

Bollywood's Revival Through Re-releases: 2024 में बॉलीवुड की कई पुरानी फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर दोबारा रिलीज किया गया। हाल के दिनों में यह एक नया चलन है, जिसे कुछ लोग पसंद भी कर रहे हैं, तो कुछ लोग इसकी आलोचना करते हैं, उनका यह कहना है कि अब बॉलीवुड के पास ना नई कहानी बची है और ना ही क्रिएटिविटी, या तो साउथ की फिल्मों का रीमेक किया जाता है, या फिर पुरानी फिल्मों को दोबारा रिलीज कर दिया जाता है। बॉलीवुड आईसीयू में चला गया है। पुरानी फिल्में इसे नया जीवनदान दे रही हैं।  ऐसा नहीं है कि पहले ऐसा नहीं होता था लेकिन अब यह चलन बहुत ज्यादा बढ़ गया है। 2024 से अब तक करीब 10 फिल्मों को री रिलीज किया जा चुका है।

70 के दशक की कभी-कभी नाम की फिल्म जल्द ही री रिलीज होने वाली है। कुछ समय पहले करण अर्जुन की रिलीज ने खूब सुर्खियां बटोरी थी। आइए जानते हैं 2024 से अब तक यानी 1 साल की अवधि में बॉक्स ऑफिस पर कितनी पुरानी फिल्में दोबारा रिलीज की गई है।

साल 2024 की शुरुआत चक दे इंडिया की री रिलीज से हुई थी, जनवरी के महीने में शाहरुख खान की इस फिल्म को दोबारा रिलीज किया गया था। फरवरी महीने में दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर की फिल्म यह जवानी है दीवानी को सिनेमाघर में दोबारा रिलीज किया गया। फरवरी के महीने में ही शाहिद कपूर और करीना कपूर की जब वी मेट को भी रिलीज किया गया था। फरवरी के ही महीने में दिलवाले दुल्हनिया ले जायेंगे फिल्म ने भी दोबारा सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। शाहरुख खान और काजोल ने इस फिल्म में भूमिका निभाई थी।

मई के महीने में रणबीर कपूर की एक और फिल्म रॉकस्टार ने सिनेमाघरों में दोबारा दस्तक दी थी। तो वहीं अगस्त के महीने में भी एक के बाद एक कई फिल्में रिलीज हुई, जिनमें इम्तियाज अली की फिल्म लैला मजनू को दोबारा रिलीज किया गया, इसके अलावा इसी महीने में सलमान खान और माधुरी दीक्षित की हम आपके हैं कौन भी री रिलीज हुई। इसी महीने में आर माधवन और दिया मिर्जा की डेब्यू फिल्म रहना है तेरे दिल में ने भी सिनेमाघरों में दोबारा दस्तक दी। हॉरर फिल्म तुम्बाड़ ने भी अगस्त के महीने में धमाल मचाया था।  सितंबर के महीने में अनुराग कश्यप की गैंग्स ऑफ़ वासेपुर ने दस्तक दी थी। वहीं साल के आखिर में करण अर्जुन की री रिलीज चर्चा का विषय बनी रही और अब 70 के दशक की फिल्म कभी-कभी सिनेमाघरों में री रिलीज होने वाली है।

9:05 को आया मैसेज, 9:14 पर टूटा संपर्क; नेपाल में ईशा फाउंडेशन के 80 कैलाश यात्री लापता, सद्गुरु ने मांगी मदद

राजस्थान HC विवाद पर CJI का बड़ा बयान, मीडिया ट्रायल से नहीं, संस्थागत जांच से तय होगा सच

Explainer: 65 करोड़ रुपये महीना किराया, फिर भी भारत ने क्यों लिया MQ-9B ड्रोन? जानिए इसकी खासियत और जरूरत

आंध्र प्रदेश के पलनाडू में भीषण हादसा, बस और ऑटो में जोरदार टक्कर में 7 लोगों की दर्दनाक मौत

नेशनल स्पोर्ट्स डे पर PM मोदी की खेल की बात, जानिए क्यों आज का दिन हर एथलीट के लिए है खास