Saif Ali Khan Attack Case Update: सैफ मामले में पुलिस का दावा, शरीफुल के खिलाफ है पुख्ता सबूत

Saif Ali Khan Attack Case Update: सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में ताजा अपडेट सामने आई है। पुलिस ने दावा किया है कि गिरफ्तार किए गए संदिग्ध शरीफुल इस्लाम के खिलाफ मुंबई पुलिस के पास पुख्ता सबूत है।
Saif Ali Khan Attack Case Update Mumbai Police claim Strong Evidence Against Shariful Islam
मुंबई पुलिस के पास शरीफुल के खिलाफ है पुख्ता सबूत, सैफ पर हमले मामले में ताजा अपडेट 
Published on
Updated on

मुंबई: सैफ अली खान पर हमले के मामले में मुंबई पुलिस की खूब फजीहत हो रही थी, फोरेंसिक रिपोर्ट, शरीफुल इस्लाम के पिता का बयान और फिंगरप्रिंट की रिपोर्ट के बाद यह कहा जाने लगा कि गिरफ्तार किया गया आरोपी मोहम्मद शरीफुल इस्लाम असली आरोपी नहीं है। बल्कि असली हमलावर अब भी फरार है। लेकिन अब इस पर पुलिस की तरफ से ताजा जानकारी सामने आई है। मुंबई पुलिस ने बताया है कि शरीफुल इस्लाम के खिलाफ उनके पास पुख्ता सबूत है। जिसे वह जल्द ही कोर्ट में पेश करेंगे।

मुंबई पुलिस के एडिशनल कमिश्नर ऑफ़ पुलिस (वेस्ट) परमजीत दहिया ने एक प्रेस मीट संबोधित करके इस मामले में हुई जांच के बारे में बात की और बताया क्राइम ब्रांच और डीसीपी जोन 9 की टीम ने शानदार तरीके से इस मामले में जांच की है। सबूत के आधार पर आरोपी की पहचान की गई है। उन्होंने कहा कि फिंगरप्रिंट की रिपोर्ट अब तक हमारे पास नहीं आई है। उन्होंने बताया कि पुलिस के पास गिरफ्तार किए गए आरोपों के खिलाफ मौखिक, फिजिकल और तकनीकी सबूत है और यह सभी कोर्ट में पेश किए जाएंगे। पुलिस ने दावा किया गया है कि गिरफ्तार किया गया आरोपी ही असली हमलावर है, जिसने अपनी पहचान छुपाने के लिए कई नुस्खे आजमाएं थे।

शरीफुल इस्लाम को मुंबई के अदालत की तरफ से 29 जनवरी तक की पुलिस कस्टडी मिली थी, अब ऐसे में देखना यह होगा कि उसकी पुलिस हिरासत की समय अवधि को बढ़ाया जाता है या नहीं। पुलिस ने कोर्ट को सूचित किया था कि उसे यह पता लगाने के लिए व्यक्ति के चेहरे से मिलान करने की जरूरत होगी कि वह सैफ अली खान के घर के सीसीटीवी फुटेज में देखा गया व्यक्ति है या नहीं। इस मामले में करीना कपूर और घर के कर्मचारियों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। पुलिस ने आरोपी की शिनाख्त चश्मदीदों से करवाई है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com