द ग्रेट इंडियन कपिल शो (सोर्स- सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

रोहित शर्मा की सीट वाला किस्सा सुनकर हंसी से लोटपोट हुए कपिल शर्मा, युवराज सिंह-सहवाग की खुली पोल

Kapil Sharma Latest Episode: ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ ने कई मजेदार खुलासे किए। क्रिकेटर्स की ईमानदारी और मस्ती ने एपिसोड को यादगार बना दिया।

सोनाली झा

The Great Indian Kapil Show: कॉमेडियन कपिल शर्मा के पॉपुलर शो ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ का चौथा सीजन दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रहा है। हाल ही में प्रसारित हुए लेटेस्ट एपिसोड में भारतीय क्रिकेट टीम के तीन दिग्गज खिलाड़ी वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ मेहमान बनकर पहुंचे। इस एपिसोड में न सिर्फ जमकर हंसी-मजाक हुआ, बल्कि क्रिकेटर्स ने अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े कई दिलचस्प खुलासे भी किए।

शो के दौरान कपिल शर्मा ने वीरेंद्र सहवाग से उनके क्रिकेट और कोचिंग के सफर को लेकर सवाल किया। इसी बातचीत में कपिल ने सहवाग से यह भी पूछा कि क्या उनके बारे में यह अफवाहें सच हैं कि वह अपने कोच की बात नहीं सुनते थे। इस पर सहवाग ने बेबाक अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि मैं किसी की नहीं सुनता था। अगर सुन भी लेता था तो करता अपनी ही था। मुझे लगता है कि अगर मैं फेल होता हूं तो उसकी जिम्मेदारी मेरी ही होगी, इसलिए मैंने अपने किसी भी कोच की बात नहीं मानी।

भारतीय क्रिकेट का मजेदार किस्सा

सहवाग के इस बयान पर शो में मौजूद नवजोत सिंह सिद्धू ने उनकी जमकर तारीफ की और उन्हें भारतीय क्रिकेट के बेहतरीन खिलाड़ियों में से एक बताया। सिद्धू ने कहा कि सहवाग का आत्मविश्वास और खेलने का अंदाज ही उन्हें बाकी खिलाड़ियों से अलग बनाता है। वहीं कपिल शर्मा ने युवराज सिंह और मोहम्मद कैफ के क्रिकेट करियर की भी सराहना करते हुए कहा कि इन तीनों खिलाड़ियों ने भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।

रोहित शर्मा का पुराना वीडियो

इसके बाद कपिल शर्मा ने युवराज सिंह से जुड़े एक पुराने किस्से को छेड़ दिया। कपिल ने रोहित शर्मा का एक पुराना वीडियो दिखाया, जिसमें रोहित अपनी पहली क्रिकेट बस यात्रा का किस्सा बताते नजर आते हैं। वीडियो में रोहित कहते हैं कि उन्हें नहीं पता था कि सीनियर खिलाड़ियों के लिए सीटें तय होती हैं और वह गलती से युवराज सिंह की सीट पर बैठ गए थे। युवराज की घूरती नजर देखकर वह डर गए और फिर दोबारा उस सीट पर नहीं बैठे।

युवराज सिंह ने दी सफाई

इस वीडियो को देखकर शो में मौजूद सभी लोग हंस पड़े। युवराज सिंह ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि ऐसा कुछ नहीं था। मैंने रोहित को प्यार से कहा था कि ये मेरी सीट है। जब मैंने क्रिकेट शुरू किया था, तब मैं भी अपने सीनियर खिलाड़ियों से डरता था, इसलिए मैं उनकी भावना समझ सकता हूं। कुल मिलाकर यह एपिसोड क्रिकेट फैंस के लिए खास रहा, जहां दिग्गज खिलाड़ियों की दोस्ती, मस्ती और ईमानदार कबूलनामों ने शो को और भी यादगार बना दिया।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब