कपिल शर्मा (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Kap's Cafe अटैक के बाद कपिल शर्मा का नया पोस्ट, शूटिंग पर लौटे, दी ये अपडेट

कपिल शर्मा के कनाडा स्थित रेस्टोरेंट में हाल ही में हमला हुआ था। जिसके एक हफ्ते बाद उन्होंने नया पोस्ट शेयर किया है और अपनी अपकमिंग फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 की शूटिंग का अपडेट भी दिया।

स्नेहा मौर्या

Kapil Sharma: मशहूर कॉमेडियन और एक्टर कपिल शर्मा अक्सर किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं और अपने कॉमेडी से लोगों का दिल जीतते रहते हैं। लेकिन इन सबके बीच बीते दिनों अपने कनाडा स्थित कैफे पर हुए हमले को लेकर चर्चा में आ थे। दरअसल, 9 जुलाई 2025 को ब्रिटिश कोलंबिया के सरे शहर में स्थित उनके ‘कप्स कैफे’ पर हमला हुआ था।

खास बात ये है कि हमला खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह लड्डी के इशारे पर हुआ था। हालांकि, इस हमले में किसी को चोट नहीं पहुंची थी, लेकिन कैफे की खिड़की पर 9 गोलियां चलाई गई थीं।

इसके अलावा इस अटैक की जिम्मेदारी लेने वाले लड्डी का संबंध बब्बर खालसा इंटरनेशनल (बीकेआई) जैसे आतंकी संगठन से है। बताया गया कि कपिल शर्मा के शो में की गई कुछ टिप्पणियों से नाराज होकर यह हमला कराया गया था। हालांकि, कैफे की ओर से हमले के बाद उनकी टीम ने इंस्टाग्राम पर शेयर कर पोस्ट में कहा था कि वह ऐसे खौफनाक इरादों से डरने वाले नहीं हैं और हमेशा मजबूती से खड़े रहेंगे।

कपिल शर्मा ने हमले के बाद शेयर किया नया पोस्ट

अब, हमले के एक हफ्ते बाद कपिल शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक नई पोस्ट शेयर कर अपने फैंस को राहत दी है। उन्होंने बताया कि वह अपनी आने वाली फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ के डांस सीक्वेंस की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग इन दिनों अबू धाबी में चल रही है।

कपिल ने जो फोटो शेयर की है, उसमें वे ब्लैक एंब्रॉयडरी वाले ब्लेजर, शर्ट और पैंट में बेहद स्टाइलिश नजर आ रहे हैं। उनके पीछे बुर्ज खलीफा की शानदार लोकेशन नजर आ रही है। उन्होंने इस तस्वीर के साथ कैप्शन लिखा कि “नाचने के लिए तैयार।” कपिल की फिट बॉडी और कॉन्फिडेंस ने उनके फैंस का दिल जीत लिया है।

कॉमेडियन का पोस्ट देख फैंस हुए खुश

फैंस ने कमेंट सेक्शन में उनके सुरक्षित होने पर राहत जताई है और उनकी फिल्म को लेकर उत्साह दिखाया है। इसके अलावा फैंस उनके फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में अब देखना बेहद दिलचस्प होगा कि ‘किस किसको प्यार करूं 2’ दर्शकों को कितना पसंद आती है।

पश्चिम रेलवे चलाएगी दो और स्पेशल ट्रेन, बांद्रा-खातीपुरा और उधना-बरौनी ट्रेन का शेड्यूल जारी; जानें किराया

फर्जी एनकाउंटर डर: तिहाड़ से शामली ले जाए जाने पर दो गैंगस्टरों ने मांगी हथकड़ी-बेड़ियां और बुलेटप्रूफ जैकेट

लद्दाख में वायुसेना ने रचा इतिहास: 13,629 फीट की ऊंचाई पर उतरा गजराज; चीन सीमा पर बढ़ी भारत की क्षमता

2004 में सोनिया गांधी ने क्यों ठुकराया था प्रधानमंत्री पद, क्या राहुल और प्रियंका असली वजह; जानें अंदर की बात

अभिषेक बनर्जी के घर पर झड़प मामले में ममता ने दी सुप्रीम कोर्ट जाने की चेतावनी, BJP पर साजिश का लगाया आरोप