कपिल शर्मा के कैफे पर गोली चलाने वाला मुख्य आरोपी बंधु मान सिंह गिरफ्तार  
मनोरंजन

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई, कपिल शर्मा के कैफे पर गोली चलाने वाला मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Kapil Sharma Cafe Firing: कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे पर फायरिंग के मामले में दिल्ली क्राइम ब्रांच ने बड़ी कार्रवाई है। उन्होंने गोल्डी ढिल्लों गैंग के मुख्य आरोपी बंधु मान सिंह को गिरफ्तार किया।

सोनाली झा

Kapil Sharma Canada Cafe Shooting: कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के कैफे पर हुई फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। दिल्ली क्राइम ब्रांच ने इस मामले में एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों गैंग के एक खास सदस्य को गिरफ्तार किया है। यह बदमाश उन लोगों में शामिल है, जो कपिल शर्मा के कनाडा स्थित कैफे Caps Caffe पर फायरिंग की साजिश और उसके क्रियान्वयन में जुड़े थे।

क्राइम ब्रांच ने जिस आरोपी को गिरफ्तार किया है, उसका नाम बंधु मान सिंह है। जांच में पता चला है कि बंधु मान सिंह कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बराड़ से भी जुड़ा हुआ है। उसके खिलाफ पहले से ही कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। गिरफ्तारी के समय उसके पास से एक चाइनीज पिस्टल और कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि कपिल शर्मा के रेस्टोरेंट पर हुई फायरिंग के तुरंत बाद यह आरोपी भारत आ गया था, ताकि कानूनी कार्रवाई से बच सके।

जुलाई-अगस्त में हुई थीं फायरिंग की घटनाएं

पुलिस फिलहाल उससे इंटरनेशनल गैंग से जुड़े नेटवर्क और साजिश की पूरी कड़ी की जानकारी जुटा रही है। माना जा रहा है कि इस गैंग के कई सदस्य कनाडा और भारत दोनों जगह सक्रिय हैं, जो उगाही और धमकाने जैसी गतिविधियों को अंजाम देते हैं। कपिल शर्मा का लोकप्रिय कैफे Caps Caffè कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत के सरे शहर में स्थित है। इस कैफे पर जुलाई और अगस्त 2025 में फायरिंग की दो बड़ी घटनाएं हुई थीं।

गोल्डी ढिल्लों गैंग ने ली थी फायरिंग की जिम्मेदारी

घटनाओं के बाद सोशल मीडिया पर गोल्डी ढिल्लों और उसके साथियों का एक पोस्ट वायरल हुआ था, जिसमें गैंग ने फायरिंग की जिम्मेदारी ली थी। पोस्ट में लिखा था कि फायरिंग उनकी तरफ से की गई कार्रवाई है और उनका आम जनता से कोई दुश्मनी नहीं है। साथ ही उन्होंने चेतावनी दी थी कि जो लोग उनसे दुश्मनी रखते हैं या गलत कामों में शामिल हैं, वे सावधान रहें, क्योंकि गोली कहीं से भी आ सकती है।

कपिल शर्मा ने तोड़ी थी चुप्पी

हाल ही में कपिल शर्मा ने इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि जितनी बार फायरिंग हुई, उतनी बार कैफे की बड़ी ओपनिंग हुई। उन्होंने बताया कि यह मामला कनाडा की संसद तक में उठा था। कपिल ने कहा कि वह भारत में हमेशा सुरक्षित महसूस करते हैं और उन्हें कभी किसी खतरे का अहसास नहीं हुआ। उन्होंने मुंबई पुलिस की तारीफ करते हुए कहा कि वहां (कनाडा) वाले लोगों के पास मुंबई जैसी पुलिस नहीं है।

सरकार का दबाव, कॉलेजियम में मतभेद और जजों की नियुक्ति…जस्टिस कौल की किताब में चंद्रचूड़ को लेकर क्या दावा?

BJP-RSS को पवन खेड़ा ने घेरा, लगाया खरगे के अपमान का आरोप; बोले-देश सब देख रहा है

चक्रवाती तूफान मचा सकता तबाही, आंध्र प्रदेश से छत्तीसगढ़ तक भारी बारिश का अलर्ट, IMD ने सतर्क रहने की दी सलाह

खरगे के मोदी का बाप भी जाएगा बयान पर भड़के अमित शाह, कहा- राहुल के नेतृत्व में रोज अभद्रता हो रही

कर्नाटक स्टिंग विवाद: CM डीके शिवकुमार और सिद्धारमैया के बीच बढ़ा टकराव, कांग्रेस में अंदरूनी कलह तेज