कांतारा: चैप्टर 1 की तूफानी कमाई 
मनोरंजन

कांतारा: चैप्टर 1 की तूफानी कमाई, ऋषभ शेट्टी की फिल्म ने फिर रचा इतिहास, जानें 16वें दिन का कलेक्शन

Kantara: Chapter 1 ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। 2 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने 16वें दिन 8.50 करोड़ रुपये की कमाई की, जिससे कुल कलेक्शन अब 493.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

सोनाली झा

Kantara: Chapter 1 Collection: ऋषभ शेट्टी की फिल्म ‘कांतारा: चैप्टर 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। 2 अक्टूबर को रिलीज हुई इस फिल्म ने महज दो हफ्तों में धमाकेदार कमाई करते हुए कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। अब फिल्म अपने तीसरे हफ्ते में पहुंच चुकी है और इसकी कमाई की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर हुई है, लेकिन यह अब भी शानदार प्रदर्शन कर रही है।

सैकनिल्क के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने अपने 16वें दिन यानी तीसरे शुक्रवार को 8.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही फिल्म का कुल कलेक्शन अब 493.75 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है। यानी अब ‘कांतारा: चैप्टर 1’ को 500 करोड़ क्लब में शामिल होने के लिए सिर्फ 6.25 करोड़ रुपये की जरूरत है, जिसे वह तीसरे शनिवार तक पार कर सकती है।

कांतारा: चैप्टर 1 की कमाई

फिल्म की कमाई का ग्राफ अब तक शानदार रहा है। पहले हफ्ते में फिल्म ने 337.4 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था, जो किसी भी कन्नड़ फिल्म के लिए एक ऐतिहासिक आंकड़ा माना जा रहा है। दूसरे हफ्ते में थोड़ी गिरावट जरूर आई, लेकिन फिल्म ने फिर भी 147.85 करोड़ रुपये की कमाई करते हुए अपनी पकड़ बनाए रखी।

फिल्म की कहानी

‘कांतारा: चैप्टर 1’ एक पीरियड एक्शन-थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी, संगीत और ऋषभ शेट्टी की दमदार परफॉर्मेंस दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच रही है। फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों दोनों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है। केवल 16 दिनों में यह फिल्म कन्नड़ सिनेमा की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। इसके साथ ही यह साल 2025 की सबसे बड़ी कन्नड़ हिट भी साबित हो चुकी है।

कांतारा: चैप्टर 1 का रिकॉर्ड

रिकॉर्ड ने ‘छावा’ के बाद इस साल की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। फिल्म अब इतिहास रचने से बस एक कदम दूर है। अगर यह वीकेंड पर मजबूत पकड़ बनाए रखती है, तो 500 करोड़ क्लब में एंट्री करने वाली यह कन्नड़ इंडस्ट्री की नई मिसाल बन जाएगी। दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि कब ‘कांतारा: चैप्टर 1’ यह मील का पत्थर पार करेगी।

MLC Election Results Live: यूपी MLC चुनाव के परिणाम घोषित, बिहार में RJD ने BJP को हराया, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

BREAKING: नवभारत की खबर पर मुहर, BJP ने MP के बाहर का चुना उम्मीदवार, हरदीप सिंह पुरी होंगे राज्यसभा प्रत्याशी

RJD ने ढहाया BJP का किला, पटना MLC चुनाव में उलटफेर पर झूमे तेजस्वी यादव, EC की पारदर्शिता पर उठाए सवाल

बिहार MLC चुनाव परिणाम: पटना शिक्षक सीट पर 30 साल बाद BJP हारी, RJD के संजीव कुमार जीते, स्नातक पर मतगणना जारी