मनोरंजन

ऋषभ शेट्टी स्टारर 'कांतारा' पहुंची 200 करोड़ के पार, पूरे देश में बज रहा फिल्म का डंका

उज्वला धारपवार

मुंबई: ऋषभ शेट्टी (Rishab Shetty) द्वारा निर्देशित और अभिनीत, कन्नड़ ब्लॉकबस्टर फिल्म 'कांतारा' (Kantara) दर्शकों को काफी पसंद आ रही हैं। दर्शकों के अलावा सेलेब्स भी फिल्म की खूब वाहवाही करते दिखाई दिए। इन सेलेब्स में  प्रभास, पृथ्वीराज सुकुमारन, कंगना रनौत, विवेक अग्निहोत्री, पूजा हेगड़े, अल्लू अर्जुन, उर्मिला मातोंडकर, प्रशांत नील और सुपरस्टार रजनीकांत जैसे नाम शामिल हैं। बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म रिकॉर्ड तोड़ बिजनेस करती दिखाई दे रही हैं। फिल्म में भारत में अपने घरेलू बाजार में अब तक 200 करोड़ रुपये का शानदार आंकड़ा पार कर सभी को चौका दिया है। इसी बीच फिल्म ट्रेड एनालिस्ट सुमित कडेल ने शुक्रवार देर रात ट्वीट कर 'कांतारा' के कलेक्शन के आंकड़े जारी किए। 

सोशल मीडिया पोस्ट से सुमित कडेल ने बताया कि '#कांतारा ने घरेलू बीओ (ऑल लैंग्स) में ₹ 200 करोड़ की कमाई की है। यह विशेष रूप से एक उच्च स्तर के लिए एक MONUMENTAL FEAT है। इस फिल्म ने कर्नाटक में #KGFChapter2 के कुल फुटफॉल को भी पीछे छोड़ दिया है। हिंदी में फिल्म 50 करोड़ का आंकड़ा पार करने की ओर अग्रसर है।' 

आपको बता दें, फिल्म 'कांतारा' को पहले मेकर्स ने कन्नड़ में रिलीज किया था। फिल्म को मिल रहे अच्छे प्रतिसाद को देखते हुए मेकर्स ने कई भाषाओं में रिलीज करने का फैसला किया। इस फिल्म को हिंदी में डब करने के बाद 14 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। तमिल और तेलुगु संस्करण 15 अक्टूबर को सिनेमाघरों तक पहुंचा। 

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा