कन्नप्पा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका 
मनोरंजन

कन्नप्पा ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, दो दिन में तोड़े 9 रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन

विष्णु मांचू की पौराणिक एक्शन फिल्म कन्नप्पा ने रिलीज के दो दिनों में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है। 27 जून 2025 को रिलीज हुई फिल्म ने पहले दिन 9.35 करोड़ और दूसरे दिन लगभग 7 करोड़ की कमाई की।

सोनाली झा

मुंबई: साउथ सुपरस्टार विष्णु मांचू की फिल्म कन्नप्पा ने सिनेमाघरों में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दी है। 27 जून 2025 को रिलीज हुई इस पौराणिक एक्शन ड्रामा फिल्म में विष्णु मांचू के साथ-साथ अक्षय कुमार, प्रभास, मोहनलाल, और सरथकुमार जैसे सितारे भी कैमियो रोल में नजर आए हैं। मुकेश कुमार सिंह के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है।

ओपनिंग डे पर कमाया 9.35 करोड़

Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, कन्नप्पा ने पहले दिन 9.35 करोड़ रुपये की कमाई की थी। भाषा अनुसार बात करें तो तेलुगु वर्जन से सबसे ज्यादा 8.25 करोड़ की कमाई हुई, जबकि हिंदी से 0.65 करोड़, तमिल से 0.15 करोड़, कन्नड़ से 0.10 करोड़ और मलयालम से 0.20 करोड़ रुपये की कमाई दर्ज की गई। हालांकि दूसरे दिन के आधिकारिक आंकड़े सामने नहीं आए हैं, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म ने शनिवार को लगभग 7 करोड़ का कलेक्शन किया है। इस अनुमान के अनुसार फिल्म ने महज दो दिनों में कुल 16.35 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर लिया है।

9 फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े

कन्नप्पा ने दो दिन की कमाई में इस साल रिलीज हुई कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म ने इमरजेंसी (6.1 करोड़), आजाद (2.8 करोड़), सुपरबॉयज ऑफ मालेगांव (1.1 करोड़), फतेह (4.5 करोड़) और Arjun S/o Vyjayanthi (10 करोड़) जैसे फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। वहीं, सनी देओल की जाट को सिर्फ 0.15 करोड़ से पीछे छोड़ दिया है, जिसने दो दिन में 16.5 करोड़ कमाए थे।

विष्णु मांचू के करियर की सबसे बड़ी हिट

विष्णु मांचू के लिए कन्नप्पा एक टर्निंग पॉइंट साबित हो रही है। इससे पहले उनकी फिल्मों Ginna और Mosagallu ने मुश्किल से 1 करोड़ की लाइफटाइम कमाई की थी। साल 2014 में उनकी फिल्म राउडी ने ओपनिंग डे पर 3 करोड़ और पहले हफ्ते में 11 करोड़ कमाए थे, लेकिन कन्नप्पा ने इन आंकड़ों को पीछे छोड़ दिया है। फिल्म की भव्यता, स्टार कास्ट और दमदार कहानी इसे अब तक की सबसे बड़ी हिट की ओर ले जा रही है।

2008 दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी साकिब निसार को सुप्रीम कोर्ट से झटका, जमानत याचिका हुई खारिज

Weather Update: दिल्ली से बिहार तक मौसम बिगड़ेगा, IMD ने जारी किया भारी बारिश, आंधी और वज्रपात का बड़ा अलर्ट

ऑपरेशन सिंदूर में क्या भारत ने किराना हिल्स पर किया था हमला? पूर्व CDS जनरल अनिल चौहान ने बताई पूरी सच्चाई

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 उत्कृष्ट स्कूल, 606 थानों में CCTV, मेडिकल कॉलेजों को करोड़ों की सौगात

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट ने पकड़ी रफ्तार, महाराष्ट्र में समंदर के नीचे से पहाड़ों तक, एक साथ चल रहा काम