दिनेश मंगलुरु का निधन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

KGF फेम एक्टर दिनेश मंगलुरु का निधन, 55 साल की उम्र में कहा अलविदा, लंबे वक्त से थे बीमार

Dinesh Mangaluru Death: केजीएफ में बॉम्बे डॉन के रोल से मशहूर हुए कन्नड़ अभिनेता और निर्देशक दिनेश मंगलुरु का आज, 22 अगस्त को निधन हो गया। उन्होंने 55 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया।

स्नेहा मौर्या

KGF Actor Dinesh Mangalore Passes Away: कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है। जाने-माने अभिनेता और निर्देशक दिनेश मंगलुरु का सोमवार यानी 11 अगस्त को निधन हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने उडुपी स्थित अपने घर पर सुबह करीब 3:30 बजे अंतिम सांस ली। 55 वर्षीय दिनेश कन्नड़ सिनेमा की कई हिट फिल्मों का अहम हिस्सा रहे थे और उन्हें केजीएफ, किच्चा और किरिक पार्टी जैसी फिल्मों में निभाए गए दमदार किरदारों के लिए आज भी याद किया जाता है।

दरअसल, दिनेश ने सुपरहिट फिल्म केजीएफ में बॉम्बे डॉन की भूमिका निभाई थी, जिसने उन्हें खास पहचान दिलाई। इसके अलावा उन्होंने राणा विक्रम, अंबारी, सवारी, इंति निन्ना बेटी, आ डिंगी और स्लम बाला जैसी फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता।

 लंबे वक्त से बीमार थे दिनेश मंगलुरु

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिनेश को फिल्म कंतारा की शूटिंग के दौरान स्ट्रोक आया था। इलाज के बाद उनकी तबीयत में सुधार हुआ, लेकिन पिछले हफ्ते अचानक स्वास्थ्य बिगड़ने के कारण उन्हें अंकदक्कट्टे सुरेगोन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि वह ब्रेन हैमरेज से पीड़ित थे और बीते एक साल से अस्वस्थ चल रहे थे। फिल्मों में आने से पहले दिनेश ने थिएटर से अपने करियर की शुरुआत की थी। साथ ही उन्होंने एक आर्ट डायरेक्टर के रूप में भी कई फिल्मों में काम किया। उनकी फिल्मोग्राफी में प्रार्थना, तुगलक, बेट्टादा जीवा, सूर्य कांति और रावण जैसी फिल्में शामिल हैं, जिन्होंने उनके करियर को नई ऊंचाई दी।

बेंगलुरु में होगा अंतिम संस्कार

दिनेश मंगलुरु का पार्थिव शरीर सोमवार शाम बेंगलुरु लाया जाएगा। परिवार की ओर से जारी बयान के अनुसार, मंगलवार सुबह 8 बजे से उनका पार्थिव शरीर लग्गेरे स्थित उनके घर पर आखिरी दर्शन के लिए रखा जाएगा। इसके बाद उनका अंतिम संस्कार सुमनहल्ली श्मशान घाट पर होगा।

आपको बता दें, उडुपी जिले के कुंदापुर में जन्मे दिनेश कई वर्षों से बेंगलुरु में रह रहे थे। उनके परिवार में पत्नी भारती और बेटे पवन व सज्जन हैं। हालांकि, दिनेश मंगलुरु के निधन से कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई है। फैंस और सेलेब्स सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं और उनके योगदान को याद कर भावुक हो रहे हैं।

सत्य निकेतन हादसे के बाद कॉकरोचों ने बढ़ाई सरकार की टेंशन, रखीं ये 7 मांगें

धीरेंद्र शास्त्री की नॉनवेज ना खाने की अपील पर भड़के बंगाल BJP चीफ, कहा- नवमी पर खाएंगे बकरे का मांस

Delhi Building Collapse Live: PG मालिक के बाद पत्नी-बेटा भी अरेस्ट, सत्य निकेतन में 27 घंटे बाद रेस्क्यू खत्म

Swarna Bharat Trust: 25वें स्थापना दिवस पर CM योगी का संबोधन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और शिक्षा पर दिया जोर

Guwahati Murder: पत्नी का सिर काटकर फ्रिज में रखा, कुत्तों को खिलाने वाला था बॉडी, बदबू आने पर खुला राज