गिरिजा ओक के 'नेशनल क्रश' टैग पर कंगना रनौत का तंज (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया) 
मनोरंजन

Kangana Ranaut Girija Oak: नेशनल क्रश कहलाने पर Girija Oak को Kangana Ranaut का करारा जवाब, कही ये बड़ी बातें

Kangana Ranaut Girija Oak Statement: कंगना रनौत ने एक्ट्रेस गिरिजा ओक के नेशनल क्रश टैग पर रिएक्शन देते हुए तंज कसा, कंगना ने कहा 'अपनी खूबसूरती का यूज करके हमारी फिल्म भी प्रमोट कर दो'

यति सिंह

Kangana Ranaut Girija Oak News: अपने बेबाक अंदाज और धाकड़ व्यक्तित्व के लिए मशहूर अभिनेत्री और बीजेपी सांसद कंगना रनौत हमेशा किसी ना किसी मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। फिलहाल इन दिनों कंगना रनौत अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। अभी हाल ही में इस मूवी का एक पोस्टर जारी किया जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है। लेकिन इसी बीच अभिनेत्री कंगना रनौत अपने एक बयान को लेकर काफी सुर्खियों में हैं।

कंगना रनौत ने आने वाली फिल्म भारत भाग्य विधाता की को-स्टार गिरीजा ओक के साथ एक इंटरव्यू दिया था, जिसमें गिरिजा ओक ने उस किस्से के बारे में बातें शेयर की जिस समय उनको सोशल मीडिया पर नेशनल क्रश घोषित किया गया था। वहीं इंटरव्यू के दौरान अभिनेत्री कंगना रनौत ने इस बात पर चुटकी लेते हुए कहा कि अपनी खूबसूरती का यूज करके हमारी फिल्म भी प्रमोट कर दो।

गिरजा ओक का ये लुक हुआ वायरल

गिरिजा ओक ने इंटरव्यू के दौरान उस पल को याद करते हुए कहा कि 'मेरे एक पॉडकास्ट की क्लिप वायरल हो गई थी...उसमें मैं कैसी दिखती हूं, इस पर बहुत चर्चा होने लगी। दरअसल एक्ट्रेस गिरीजा ने उस पॉडकास्ट में नीली रंग की साड़ी पहने नजर आई थी। जिसके बाद वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं थीं।

गिरिजा ने आगे कहा कि दिन के आखिर में मुझे ऐसा लगने लगा कि ये तो मेरी कामयाबी ही नहीं, ये तो मेरी जिन्स है। गिरजा की इस बात पर कंगना ने पूछा, अच्छा आप अपनी ब्यूटी के लिए वायरल हुई थीं, तभी उसी दौरान होस्ट ने कहाकि कि उस बात तो बहुत हल्के में ले रही हैं कि वो एक नेशनल क्रश बन चुकी थीं।

'अपनी ब्यूटी का करें इस्तेमाल'

इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत ने आगे कहा कि अरे आप नेशनल क्रश रही हैं, ये तो कमाल की बात है। हमें खुशी है कि आप हमारी फिल्म में हैं, इसके बाद उन्होंने मजाक-मजाक में कह दिया कि गिरिजा को अपनी इसी खूबसूरती का इस्तेमाल फिल्म के प्रमोशन में भी करना चाहिए। वहीं नेशनल क्रश कहे जाने पर गिरिजा ने आगे कहा ये किसी भी चीज का नेशनल होना।

इसका सर्टिफिकेट कहां पर मिलता है? उन्होंने ये भी कहा कि कंगना को तो नेशनल लेवल पर पहचान मिली है, जो बिल्कुल असली है, लेकिन उन्हें अपने खुद के नेशनल क्रश वाले टैग पर थोड़ा शक है। इस जवाब में कंगना ने हंसते हुए शो के होस्ट की तरफ इशारा किया और उन्हें इंटरनेट पर देवता बता दिया।

दमदार स्टार कास्ट और रिलीज डेट

फिल्म में उन छोटे पलों को दिखाने की कोशिश की गई है, जब एक साधारण इंसान अपने डर को पीछे छोड़कर दूसरों की जान बचाने का फैसला करता है। फिल्म में कंगना रनौत के अलावा गिरिजा ओक, स्मिता तांबे, अमृता नामदेव, ईशा डे, प्रिया बेर्डे, आशा शेलार, सुहिता थट्टे, रसिका आघासे, आदित्य मिश्रा और जाहिद खान जैसे कलाकार नजर आएंगे। भारत भाग्य विधाता 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

बॉम्बे हाई कोर्ट की विजय माल्या को सख्त चेतावनी, सोशल मीडिया पर कोर्ट के दस्तावेज न करें पोस्ट

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! विवाद के बाद कॉमेडियन पुलकित मणि के शो रद्द, मिलीं धमकियां

यूपी में BJP को हराना नामुमकिन, इकरा हसन के बयान पर इमरान मसूद का पलटवार; विपक्ष को दिए ये खास सलाह

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट