कंगना रनौत और कृति सेनन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

कृति सेनन के रक्षाबंधन विज्ञापन पर भड़कीं कंगना रनौत, बोलीं- इतने सारे कपड़ों के ऑप्शन के बाद ऐसा आउटफिट क्यों

Kriti Sanon Raksha Bandhan Ad: कृति सेनन के रक्षाबंधन स्पेशल ज्वैलरी विज्ञापन पर कंगना रनौत ने तंज कसा है। कंगना ने पूछा कि इतने विकल्प होने के बावजूद भाई को राखी बांधते समय ऐसा पहनावा क्यों चुना गया।

सोनाली झा

Kangana Ranaut On Kriti Sanon: अभिनेत्री और भाजपा सांसद कंगना रनौत एक बार फिर अपने बेबाक बयान को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने अभिनेत्री कृति सेनन के एक रक्षाबंधन स्पेशल विज्ञापन पर टिप्पणी की है। कंगना ने विज्ञापन में कृति के आउटफिट पर सवाल उठाते हुए पूछा कि रक्षाबंधन जैसे त्योहार के मौके पर इस तरह के कपड़े पहनने की जरूरत आखिर क्यों पड़ी।

कृति सेनन हाल ही में एक ज्वैलरी ब्रांड के विज्ञापन में नजर आईं, जिसमें वह रक्षाबंधन का त्योहार मनाती दिखाई दे रही हैं। विज्ञापन में कृति इंडो-वेस्टर्न आउटफिट में नजर आती हैं। उनके कपड़ों को लेकर सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने आपत्ति जताई और उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। इसी विवाद के बीच कंगना रनौत ने भी सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सीधे तौर पर कृति का नाम नहीं लिया, लेकिन उनका पोस्ट इसी विज्ञापन से जुड़ा माना जा रहा है।

कंगना रनौत

इतने सारे ऑप्शन होने के बावजूद

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा कि आज महिलाओं के पास पहनने के लिए कई तरह के विकल्प मौजूद हैं। उन्होंने कॉकटेल ड्रेस, लहंगा-चोली, जींस, साड़ी और सलवार-कमीज जैसे कपड़ों का जिक्र किया। इसके बाद कंगना ने सवाल करते हुए कहा कि इतने विकल्प होने के बावजूद कोई महिला अपने भाई को राखी बांधने के लिए बिकिनी या अंडरगारमेंट्स जैसा आउटफिट क्यों चुनेगी।

कंगना ने विज्ञापन की स्टाइलिंग पर भी सवाल उठाया और इसे जानबूझकर अजीब बनाए जाने की बात कही। कंगना की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर बहस शुरू हो गई है। कुछ लोग उनके बयान का समर्थन कर रहे हैं, जबकि कुछ यूजर्स इसे अभिनेत्री की व्यक्तिगत पसंद और फैशन को लेकर अनावश्यक टिप्पणी बता रहे हैं।

पहले भी कई सितारों पर साध चुकी हैं निशाना

कंगना रनौत इन दिनों अपने बयानों को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं। हाल ही में उन्होंने अपनी आलोचना करने वाले अभिनेता सोनू सूद, आशुतोष राणा और तापसी पन्नू समेत अन्य लोगों पर भी तीखा पलटवार किया था। कंगना ने कहा था कि जो लोग उनकी सफलता के बराबर का मुकाम हासिल नहीं कर पाए हैं, वह उनका ज्ञान नहीं सुनेंगी। उन्होंने बाबा रामदेव के साथ हुए पुराने विवाद का भी जिक्र किया था।

दिल्ली में प्रदर्शनकारियों की हिरासत पर UN ने जताई चिंता, भारत से तत्काल रिहाई की अपील

Delhi CJP Protest: दिनभर बंद रही दिल्ली, 10 बजे के बाद बंद 45 मेट्रो स्टेशन बहाल; कल फिर कूच का ऐलान

उत्तरकाशी में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, चार दिनों में दूसरी बार डोली धरती

रविवार को फिर जंतर-मंतर कूच करेगी CJP, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे तक आंदोलन का ऐलान

CJP के जंतर-मंतर कूच से थमी दिल्ली, हजारों लोग हिरासत में, देखें दिनभर की तस्वीरें