कुणाल कामरा के विवाद में आपस में भिड़े कंगना रनौत और हंसल मेहता  
मनोरंजन

हंसल मेहता ने की कंगना रनौत के जल्द ठीक होने की दुआ, कुणाल कामरा को छोड़ दोनों आपस में भिड़े!

Kangana Ranaut Fight with Hansal Mehta: कुणाल कामरा के विवाद पर सिर्फ राजनीति ही नहीं हो रही बल्कि बॉलीवुड के दो लोग भी इस मुद्दे को लेकर आपस में भिड़ गए हैं। कंगना रनौत और हंसल मेहता के बीच जुबानी जंग शुरू हुई है।

अनिल सिंह

Kangana Ranaut Fight with Hansal Mehta: कुणाल कमरा का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। महाराष्ट्र के सियासत में हलचल मची हुई है, तो बॉलीवुड की दो लोग भी आपस में भिड़ गए हैं। कंगना रनौत और हंसल मेहता के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है। कंगना रनौत ने एकनाथ शिंदे का मजाक उड़ाने पर कुणाल कामरा की आलोचना की थी। इस पर हंसल मेहता ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि तुम्हारे घर में गुंडे नहीं घुसे थे, तुम्हारी अभिव्यक्ति की आजादी को चुनौती नहीं दी गई थी, इस पर कंगना रनौत ने हंसल मेहता को मूर्ख बता दिया है फिर हंसल मेहता ने उनके जल्द ठीक होने की दुआ की है। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

कंगना रनौत ने जब कुणाल कामरा की आलोचना की तो हंसल मेहता ने पोस्ट साझा की और लिखा, क्या उनके घर में तोड़फोड़ की गई थी, क्या उनके घर में गुंडे घुसे थे, क्या उनकी अभिव्यक्ति की आजादी को चुनौती दी गई थी या कथित एफएसआई के उल्लंघन के लिए ऐसा किया गया। कृपया मुझे बताएं, मुझे तथ्य पता नहीं।

इसके जवाब में कंगना रनौत ने भी पोस्ट साझा की और लिखा, उन्होंने मुझे हरामखोर जैसे नामों से पुकारा, मुझे धमकाया, देर रात मेरे चौकीदार को नोटिस दिया और अगली सुबह अदालत खुलने से पहले बुलडोजर ने पूरे घर को ध्वस्त कर दिया। उच्च न्यायालय ने तोड़फोड़ को पूरी तरह से अवैध बताया। वे इस पर हंसे मेरे दर्द पर मेरा सार्वजनिक तौर पर अपमान किया गया। ऐसा लगता है कि आपकी असुरक्षा और सामान्यता ने न केवल आपको कड़वा और मूर्ख बना दिया है, बल्कि इसने आपको अंधा भी कर दिया है, यह कोई तीसरी श्रेणी की श्रृंखला या क्रूर फिल्में नहीं हैं जो आप बनाते हैं, मेरे कष्टों से संबंधित मामलों में अपने मूर्खतापूर्ण झूठ और एजेंडे को बेचने की कोशिश न करें, इससे दूर रहें।

इसके बाद हंसल मेहता ने कमेंट के माध्यम से कंगना रनौत के जल्द ठीक होने की दुआ की है, लिखा, 'गेट वेल सून', कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि कुणाल कामरा का विवादित मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आपको बता दें कि कुणाल कामरा ने अपने विवादित बयान में महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को कथित तौर पर गद्दार बताया था उसके बाद से ही शिव सैनिक उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा