

Swara Bhasker Fake Post: स्वरा भास्कर की फेक पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दो फेक ट्वीट वायरल हुए हैं। जिसमें से एक में वह विक्की कौशल की फिल्म छावा को नागपुर में हुए दंगे के लिए जिम्मेदार बता रही हैं। दूसरे में वह कुणाल कमरा की तारीफ करते हुए नजर आ रही हैं। अब जाकर स्वरा भास्कर ने इस बात का खुलासा किया है कि यह उनके ट्वीट नहीं है। उन्होंने खुद इसके लिए एक पोस्ट किया और बताया कि जो दो फेक पोस्ट वायरल हो रहे हैं। वह उन्होंने नहीं किए हैं।
स्वरा भास्कर ने अपनी पोस्ट में लिखा है, राइट विंग इकोसिस्टम की तरफ से फैलाई जा रहे हैं। यह दोनों ट्वीट फेक हैं। इनमें से किसी को भी मैंने ट्वीट नहीं किया है। कृपया सभी लोग फैक्ट चेक करें। पहले फेक पोस्ट में लिखा है, छावा मूवी उकसाने के लिए थी। विक्की कौशल और मेकर्स नागपुर दंगों के लिए जिम्मेदार हैं। मूवी पर बैन लगना चाहिए। वहीं दूसरे फेक ट्वीट में लिखा है कि कुणाल कमरा की कॉमेडी शो, आर्ट और मनोरंजन का हिस्सा है। शिंदे के सपोर्टर्स इस बर्बरता के लिए जिम्मेदार है।
स्वरा भास्कर के फेक पोस्ट को देखने के बाद लोग स्वरा भास्कर के सपोर्ट में नजर आ रहे हैं। स्वरा भास्कर की फेक पोस्ट जो सोशल मीडिया पर फैलाई जा रही है अब उस पर उनके प्रशंसक लोगों को करारा जवाब देते हुए दिख रहे हैं और उन्हें बताया जा रहा है कि स्वरा भास्कर का यह पोस्ट असली नहीं है। स्वरा भास्कर का सपोर्ट करते हुए उनके प्रशंसक नजर आ रहे हैं। यह पहला मौका नहीं है जब स्वरा भास्कर के नाम पर फेक पोस्ट वायरल हुई हो इससे पहले भी कई बार ऐसा हो चुका है। स्वरा भास्कर के सपोर्ट में एक यूजर ने फेक पोस्ट के बारे में न सिर्फ जानकारी दी है बल्कि बताया है कि उसकी पिक्सल डेंसिटी बाकी इमेज से अलग है। आपकी प्रोफाइल क्रॉप करके पेस्ट की गई है। यह साफ नजर आ रहा है। स्वरा भास्कर इन लोगों के लिए फेवरेट टारगेट है।