कंगना रनौत की इमरजेंसी बनी बड़ी डिसास्टर! 
मनोरंजन

100 में से 93 सीट खाली, इमरजेंसी ने बढ़ाई कंगना रनौत की बदहाली! 10 सालों में एक भी हिट नहीं

कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई है। फिल्म अपना बजट भी वसूल कर पाएगी या नहीं इस पर शंका बनी हुई है। 10 साल से कंगना रनौत ने सिर्फ फ्लॉप फिल्में ही दी हैं।

अनिल सिंह

मुंबई: कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी ने कंगना की बदहाली को और बढ़ा दिया है। 10 साल से वह एक हिट के लिए तरस रही थी और उन्हें इमरजेंसी से काफी उम्मीद थी। लेकिन इमरजेंसी बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरते हुए नजर आई है। फिल्म छठे दिन लाखों के कलेक्शन में सिमट कर रह गई है। कुछ सिनेमाघरों में तो हाल यह है कि 100 में से 93 सीट खाली नजर आ रही है। कहा जा रहा है कि कंगना की यह फिल्म उनकी लाइफ की सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्म बन सकती है। आइए जानते हैं क्या कह रहे हैं कंगना रनौत की इमरजेंसी फिल्म के आंकड़े।

फिल्म को रिलीज हुए अभी 6 दिन हुए हैं, लेकिन फिल्म का ओवरऑल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लाखों में सिमट कर रह गया है। कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी को बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब ओपनिंग मिली। पहले दिन यह फिल्म सिर्फ ढाई करोड़ रुपए का टोटल कलेक्शन कर पाई थी। उसी वक्त यह अंदाजा लगने लगा था कि 60 करोड़ के बजट में बनी ये  फिल्म अपना बजट भी वसूल नहीं कर पाएगी। पांचवें दिन फिल्म का कलेक्शन एक करोड़ हुआ लेकिन छठे दिन यह सिर्फ 85 लाख का कलेक्शन ही कर पाई है। 60 करोड़ रुपए यह वसूल कर पाएगी या नहीं इस संशय बना हुआ है।

कंगना रनौत की आखिरी हिट फिल्म 2015 में आई तनु वेड्स मनु रिटर्न्स थी और उसके बाद से वह एक बड़े हिट को तरस रही हैं। उसके बाद से अब तक कंगना की 11 फिल्म रिलीज हो चुकी है लेकिन सभी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। इन फिल्मों में तेजस, धाकड़, थलाइवी, पंगा, जजमेंटल है क्या, आई लव न्यूयॉर्क जैसी फिल्मों का नाम शामिल है। पिछले साल उनकी चंद्रमुखी 2 भी बुरी तरह से फ्लॉप हुई थी। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि कंगना को 10 साल से एक हिट का इंतजार है। लेकिन इमरजेंसी उनके इस इंतजार को पूरा नहीं कर पाई है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

BSP के ब्राह्मण चेहरे हुए बेगाने, 2027 में मायावती कैसे साधेंगी दलित-ब्राह्मण समीकरण?

हसीना को सौंपो, तभी आएंगे भारत! तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी शर्त, अगले महीने BRICS की बैठक

Africa Delivery Apps: अफ्रीका के होम डिलीवरी ऐप्स IND के स्टार्टअप्स से सीख सकते हैं डिलीवरी का तरीका: रिपोर्ट

Vande Mataram Row: सोनिया गांधी की बढ़ीं मुश्किलें! BJP नेता ने दर्ज कराई शिकायत, हाईकोर्ट जाने की दी चेतावनी