‘कंगन माई के’ का दमदार टीजर रिलीज 
मनोरंजन

‘कंगन माई के’ का दमदार टीजर रिलीज, लाल साड़ी और तलवार के साथ देवी रूप में नजर आईं माही श्रीवास्तव

Mahi Srivastava fILM Kangan Mai Ke: भोजपुरी फिल्म ‘कंगन माई के’ का दमदार टीजर रिलीज हो गया है, जिसमें माही श्रीवास्तव लाल साड़ी और तलवार के साथ देवी रूप में नजर आ रही हैं।

सोनाली झा

Kangan Mai Ke Teaser: भोजपुरी सिनेमा लगातार नई ऊंचाइयां छू रहा है। अब यह केवल पारंपरिक कहानियों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि एक्शन, थ्रिलर और सस्पेंस जैसी शैलियों में भी अपनी मजबूत पहचान बना रहा है। इसी कड़ी में अब एक नई फिल्म ‘कंगन माई के’ सुर्खियों में है, जिसका टीजर हाल ही में जारी किया गया। टीजर ने दर्शकों के बीच जबरदस्त उत्सुकता पैदा कर दी है।

‘कंगन माई के’ के टीजर में एक्ट्रेस माही श्रीवास्तव एक बेहद सशक्त और रहस्यमयी किरदार में नजर आ रही हैं। लाल साड़ी में काली मां की विशाल प्रतिमा के सामने खड़ी माही का यह रूप श्रद्धा और शक्ति का प्रतीक लगता है। आगे के दृश्यों में वह हाथ में तलवार लिए दुश्मनों से भिड़ती नजर आती हैं, जो उनके एक्शन और भावनात्मक ताकत को उजागर करता है।

सशक्त महिला किरदार पर आधारित कहानी

यह फिल्म भोजपुरी सिनेमा के पारंपरिक ढर्रे से हटकर एक नई सोच लेकर आई है। इसमें एक ऐसी महिला की कहानी दिखाई गई है जो परंपराओं और अंधविश्वासों को चुनौती देती है। माही श्रीवास्तव का किरदार शक्ति, साहस और न्याय की भावना को दर्शाता है। माही ने कहा है कि यह किरदार उनके लिए बेहद खास है, क्योंकि इससे उन्हें एक नए तरह की पहचान मिलेगी।

निर्देशक पराग पाटिल का नया प्रयोग

फिल्म का निर्देशन पराग पाटिल ने किया है, जो अपने दमदार निर्देशन और सामाजिक संदेश वाली फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने ‘कंगन माई के’ में एक्शन, ड्रामा और रहस्य को बखूबी मिलाया है। पराग का मानना है कि भोजपुरी दर्शक अब प्रयोगात्मक विषयों को पसंद कर रहे हैं, और यह फिल्म उसी दिशा में एक बड़ा कदम है।

मजबूत कलाकारों की टोली

फिल्म में माही श्रीवास्तव के साथ अवधेश मिश्रा, विनीत विशाल, अनिता रावत, पुष्पेंद्र कुमार, सोनी राज, ईश्वर चंद्र मौर्य, पूजा दुबे, स्वीटी ओझा, श्वेता पांडे और ऋतिक दास जैसे दिग्गज कलाकार अहम भूमिकाओं में हैं। सभी ने अपने किरदारों से कहानी को मजबूती दी है। ‘कंगन माई के’ को रत्नाकर कुमार ने प्रोड्यूस किया है और इसे वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स लिमिटेड के बैनर तले जीतेन्द्र गुलाटी के सहयोग से प्रस्तुत किया गया है। फिल्म का संगीत और सिनेमैटोग्राफी भी टीजर में खास प्रभाव छोड़ते हैं।

Jio Platforms Listing: जियो की धमाकेदार एंट्री से बदली कारोबारी समूहों की रैंकिंग, भावुक हुए मुकेश अंबानी

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

कर्नाटक में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, BJP और JD-S गठबंधन ने जीतीं सभी 4 सीटें, 23 हजार वोटों के अंतर से मिली हार

MLC Election Results: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते