कामिनी कौशल (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
मनोरंजन

10 रुपये से शुरू हुआ सफर, दिलीप कुमार से शाहरुख खान तक के साथ पर्दे पर दिखीं कामिनी कौशल

Kamini Kaushal Biography: कामिनी कौशल हिंदी सिनेमा की उन दिग्गज एक्ट्रेसेस में शामिल थीं, जिन्होंने अपनी एक्टिंग से लाखों दिलों में खास जगह बनाई। उनका फिल्मी सफर किसी दिलचस्प कहानी से कम नहीं था।

यति सिंह

Highlights

  • कामिनी कौशल को रेडियो नाटकों के लिए मिलते थे सिर्फ 10 रुपये।

  • फिल्मकार चेतन आनंद ने पहचानी थी उनकी एक्टिंग प्रतिभा।

  • पहली फिल्म नीचा नगर ने दिलाई अंतरराष्ट्रीय पहचान।

  • कामिनी कौशल ने दिलीप कुमार, राज कपूर और देव आनंद के साथ किया काम।

Kamini Kaushal Death Anniversary: बॉलीवुड के इतिहास में कुछ कलाकार ऐसे होते हैं, जिनकी पहचान सिर्फ उनकी एक्टिंग तक सीमित नहीं रहती, बल्कि उनका पूरा जीवन एक मिसाल बन जाता है। ऐसी ही दिग्गज एक्ट्रेस थीं कामिनी कौशल।

उन्होंने अपने लंबे फिल्मी सफर में कई उतार-चढ़ाव देखे और अपनी बेहतरीन एक्टिंग से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई। 98 साल की उम्र में उनके निधन के साथ बॉलीवुड का एक यादगार अध्याय समाप्त हो गया।

रेडियो से शुरू की थी करियर का सफर

कामिनी कौशल का जन्म लाहौर में हुआ था और उनका असली नाम उमा कश्यप था। मजेदार बात यह है कि उन्होंने कभी एक्ट्रेस बनने का सपना नहीं देखा था। पढ़ाई के दिनों में वह आकाशवाणी के रेडियो नाटकों में हिस्सा लिया करती थीं।

उस समय उन्हें इसके लिए सिर्फ 10 रुपये सैलेरी मिलती थी। शायद तब कामिनी कौशल ने भी नहीं सोचा होगा कि यही छोटा सा सफर उन्हें बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेस बना देगा।

पहली फिल्म से मिली ग्लोबल पहचान

कामिनी कौशल की किस्मत तब बदली, जब फिल्ममेकर चेतन आनंद की नजर उन पर पड़ी। उन्होंने रेडियो पर उनकी आवाज सुनी और एक्टिंग को पहचान लिया। इसके बाद उन्हें साल 1946 में रिलीज हुई फिल्म नीचा नगर में अहम किरदार निभाया। इस

फिल्म ने कान्स फिल्म फेस्टिवल में ग्रां प्री अवॉर्ड जीतकर भारतीय सिनेमा को इंटरनेशनल पहचान दिलाई। इसी फिल्म के साथ उमा कश्यप को कामिनी कौशल नाम से नई पहचान मिली।

कामिनी कौशल

बड़ी बलीवुड हस्तियों के साथ किया काम

पहली फिल्म की सफलता के बाद कामिनी कौशल ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने दिलीप कुमार, राज कपूर और देव आनंद जैसे दिग्गज स्टार्स के साथ फिल्मों में काम किया। शहीद, जिद्दी और नदिया के पार जैसी फिल्मों में उनकी एक्टिंग को खूब पसंद किया गया। साल 1954 में रिलीज हुई बिराज बहू में शानदार एक्टिंग के लिए उन्हें फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला।

मां के रोल में भी बनाई पहचान

समय के साथ उन्होंने खुद को बदलते बॉलीवुड के अनुरूप ढाला। उपकार, पूरब और पश्चिम तथा रोटी कपड़ा और मकान जैसी फिल्मों में उन्होंने यादगार यादगार किरदार निभाए। बाद के सालों में शाहरुख खान की चेन्नई एक्सप्रेस, शाहिद कपूर की कबीर सिंह और आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा जैसी फिल्मों में भी नजर आईं।

वायु प्रदूषण से भारत को हर साल 24 लाख करोड़ का नुकसान! GDP का 6% हिस्सा धुएं में हो रहा बर्बाद

राहुल गांधी को मोदी फोबिया! राहुल गांधी के फोन टैपिंग आरोपों पर एकनाथ शिंदे का तीखा हमला

NCP विलय की अटकलों के बीच दिल्ली में बड़ी हलचल! सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल के बीच 35 मिनट तक हुई बैठक

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी से आ रहा एक और चक्रवाती तूफान, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में अलर्ट

Chhath Special: छठ पर बिहार जाने वालों को राहत, दिल्ली से चलेंगी 77 स्पेशल बसें, ट्रेन में वेटिंग का झंझट खत्म