कल्पना राघवेंद्र ने आत्महत्या की कोशिश नहीं की, नींद की दवा का ओवरडोज गलती से हुआ था 
मनोरंजन

Kalpana Raghavendar: कल्पना राघवेंद्र ने नहीं की थी आत्महत्या की कोशिश, नींद की दवा के ओवरडोज की ये थी वजह

Kalpana Raghavendar Daughter: सिंगर कल्पना राघवेंद्र की आत्महत्या की कोशिश की खबर ने उनके फैंस को परेशान कर दिया था, लेकिन अब बेटी ने बताया है कि उन्होंने आत्महत्या की कोशिश नहीं की, नींद की दवा का ओवरडोज गलती से हुआ था।

अनिल सिंह

Kalpana Raghavendar Daughter Denies Mother Suicide Attempt Reports: लोकप्रिय गायिका कल्पना राघवेंद्र के बारे में बुधवार सुबह यह खबर सामने आई कि उन्होंने आत्महत्या की कोशिश की जिसके बाद उनके प्रशंसक हैरान रह गए। सभी इस मामले में अपडेट पाना चाह रहे थे, कहा यह जा रहा था कि उन्होंने नींद की दवा का ओवरडोज ले लिया है, लेकिन अब इस मामले में उनकी बेटी की तरफ से सफाई आई है और उन्होंने बताया है कि कल्पना राघवेंद्र वर्तमान में एलएलबी और एचडी की पढ़ाई कर रही हैं। इस वजह से उन्हें अनिद्रा की शिकायत हुई थी, जिसके लिए चिकित्सकों ने उन्हें नींद की दवा प्रिसक्राइब की थी, गलती से नींद की दवा का ओवरडोज उन्होंने ले लिया था, यह आत्महत्या की कोशिश नहीं

थी।

कल्पना राघवेंद्र की बेटी ने बताया कि हमारे परिवार में किसी भी प्रकार का कोई तनाव नहीं है और मां के साथ किसी का कोई विवाद नहीं है। मां ने प्रोफेशनल तनाव की वजह से गलती से दवा का ओवरडोज ले लिया था, जिसके कारण यह घटना हुई है, इसके अलावा कल्पना राघवेंद्र की बेटी ने यह भी बताया कि कल्पना स्वस्थ हैं और फिलहाल खतरे से बाहर हैं। उन्होंने सभी से अनुरोध किया है कि उनके मां को लेकर जो गलत खबर चलाई जा रही है कृपया उसे पर अब रोक लगा दें। उनके साथ घटित हुई घटना आत्महत्या का प्रयास नहीं है, बल्कि गलती से लिया गया नींद की दवा का ओवरडोज है।

बुधवार की सुबह यह खबर तेजी से सुर्खियां बटोरने लगी की कल्पना राघवेंद्र ने 2 मार्च को नींद की अधिक गोलियां ले ली थी, जिसकी वजह से वह अपने घर में बेहोश पाई गई है कहा यह जाने लगा की कल्पना राघवेंद्र ने आत्महत्या की कोशिश की है। अस्पताल में भर्ती किए जाने के बाद उनको लेकर जो खबर आई थी वह यह थी कि वह फिलहाल आईसीयू में है. लेकिन उन खबरों का अब कल्पना की बेटी ने खंडन किया है। कल्पना के काम की अगर बात करें तो उन्होंने साउथ की लगभग सभी भाषाओं में 1500 से ज्यादा गाना गया है। वह इलैया राजा और ए आर रहमान सहित मशहूर संगीतकारों के साथ काम कर चुकी हैं। वह मशहूर प्लेबैक सिंगर टीएस राघवेंद्र की बेटी हैं।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में क्यों हो रहा है प्रदर्शन? समर्थन में पहुंचे इमरान मसूद को पुलिस ने किया डिटेन

MLC Election 2026: चार राज्यों की 28 सीटों पर मतदान खत्म, कब आएंगे नतीजे?

नेहा बोरा की याचिका दिल्ली हाई कोर्ट ने की खारिज, भरना पड़ेगा पीस बॉन्ड

बिहार के सीवान में पटाखा फैक्टरी में भीषण विस्फोट, आठ लोगों की मौत; कई घायल

LAC पर भारत-चीन के बीच क्या बातचीत चल रही है? विदेश मंत्रालय के बयान का पूरा मतलब समझिए