Kiara Advani: डॉन 3 से कटा कियारा आडवाणी पत्ता, प्रेग्नेंसी की वजह से हाथ से गई फिल्म!

Kiara Advani Is Out From Don 3: रणवीर सिंह की डॉन 3 से कियारा आडवाणी का पत्ता कट गया है, ऐसी खबर सुर्खियां बटोर रही है, लेकिन अभी इसकी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।
Kiara Advani Is Out From Don 3
प्रेग्नेंसी का एलान करते ही कियारा आडवाणी के हाथ से फिसल गई डॉन 3!
Published on: 
Updated on: 

Kiara Advani Don 3: रणबीर कपूर की डॉन 3 फिल्म में कियारा आडवाणी की जगह कोई और एक्ट्रेस नजर आएगी, ऐसी खबर सामने आ रही है, मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मेकर्स ने फिल्म में रणवीर सिंह के साथ अहम भूमिका निभाने के लिए नई एक्ट्रेस की खोज शुरू कर दी है। कियारा आडवाणी की प्रेगनेंसी की वजह से फिल्म से उनका पता कट गया है, ऐसा दावा किया जा रहा है। हालांकि फिल्म मेकर्स की तरफ से इस तरह का कोई औपचारिक ऐलान अभी तक नहीं किया गया है।

कियारा आडवाणी के काम की कर बात करें तो वह फिलहाल फिल्म वॉर 2 और यश की टॉक्सिक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। लेकिन यह साफ है कि वह डॉन 3 की शूटिंग का हिस्सा नहीं बन सकेंगी। क्योंकि हाल फिलहाल में फिल्म डॉन की शूटिंग की शुरुआत नहीं होने वाली है। फिल्म डॉन की शूटिंग की शुरुआत अगर आने वाले वक्त में होती है तो वह उस दौरान प्रेग्नेंट रहेंगी और डिलीवरी के बाद फिल्म की शूटिंग शुरू होगी या उससे पहले इसके बारे में कोई जानकारी अब तक सामने नहीं आई है। खबर यह भी है कि डिलीवरी के बाद वह धूम 4 और शक्तिशालिनी जैसी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगी। ऐसे में डॉन 3 फिल्म का क्या होगा, इन सारी बातों पर सवाल बना हुआ है।

पिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में यह दावा किया है कि डॉन 3 के मेकर्स ने नई हीरोइन की तलाश फिल्म के लिए शुरू कर दी है। मतलब साफ है कि इस फिल्म से कियारा आडवाणी का पत्ता कटता नजर आ रहा है। हालांकि यह म्युचुअल अंडरस्टैंडिंग से हुआ है या नहीं, इस पर अब तक कोई जानकारी नहीं मिली है। ऐसा भी हो सकता है कि डिलीवरी के बाद डॉन 3 के शूटिंग स्टार्ट हो और कियारा आडवाणी उस फिल्म का हिस्सा बनी रहे, लेकिन फिलहाल के लिए यह कहा जा रहा है की मेकर्स ने डॉन 3 के लिए नई एक्ट्रेस की तलाश शुरू कर दी है अभी इसके औपचारिक ऐलान का इंतजार किया जा रहा है।

Navbharat Live
navbharatlive.com