भोजपुरी सिंगर कल्पना पटवारी  (सौ. डिजाइन फोटो)
मनोरंजन

Chhath Puja: कल्पना पटवारी ने बताया छठ का महत्व, बोलीं- बिहार में मुस्लिम महिलाएं भी रखती हैं व्रत

Kalpana Patowary: कल्पना पटवारी ने पॉडकास्ट में छठ से जुड़ी अपनी यादें साझा कीं। उन्होंने बताया कि मां बनने में मेडिकल परेशानियां आने पर एक फैन ने उनके लिए कोसी भरी थी। आज उनके जुड़वा बेटे हैं।

अपूर्वा नायक

Highlights:

  • मां बनने में आईं मेडिकल परेशानियां, छठी मैया से मांगी मन्नत

  • फैन ने भरी कोसी, अगले साल कल्पना के घर जन्मे जुड़वा बेटे

  • मुस्लिम महिलाओं की छठ आस्था से लेकर कोविड के पहले व्रत तक सुनाए किस्से

Kalpana Patowary Chhath Puja Emotional Story: बिहार, झारखंड और उत्तर भारत के कई हिस्सों में छठ पूजा सिर्फ एक त्योहार नहीं बल्कि अटूट आस्था का महापर्व है। इस साल 13 से 16 नवंबर को तक छठ पूजा का त्योहार मनाया जाने वाला है।

छठ महापर्व के मौके पर भोजपुरी सिंगर कल्पना पटवारी ने छठ से जुड़ी कई अहम बातें और अपनी छठ से जुड़े उनके निजी जीवन के अनुभव शेयर किए हैं। हाल ही में भोजपुरी छठ गायिका कल्पना पटवारी ने एंकर शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में छठ पूजा से जुड़े कई रोचक किस्सें साझा किए हैं।

छठी मैया को बच्चों की जीवनदायिनी मानती हैं कल्पना

शुभांकर मिश्रा के इस पॉडकास्ट में कल्पना पटवारी ने छठी मैय्या की महिमा के बारे में बात की। उन्होंने कहा कि छठ की भावना बेहद मजबूत है और छठी मैय्या को बच्चों के जीवन की रक्षा करने वाली देवी के रूप में देखा जाता है। उनके अनुसार, शादी के बाद जिन महिलाओं को मां बनने में परेशानी आती है, उन्हें भी छठी मैय्या की पूजा करने की सलाह दी जाती है।

मां बनने में आई थीं मेडिकल परेशानियां

भोजपुरी सिंगर कल्पना पटवारी ने अपनी जिंदगी से जुड़ा एक भावुक किस्सा भी सुनाया। उन्होंने बताया कि मां बनने के दौरान उन्हें कुछ मेडिकल समस्याओं का सामना करना पड़ा था। इसी बीच जमालपुर की उनकी एक फैन ने उनसे कहा कि वह उनके लिए कोसी भरने जा रही हैं। अगर उन्हें संतान सुख मिला तो उन्हें वहां आना होगा।

कल्पना ने बताया कि उन्होंने इसे आशीर्वाद की तरह स्वीकार किया। अगले साल उनके घर जुड़वा बेटों का जन्म हुआ। इसके बाद वह अपने दोनों बच्चों को लेकर जमालपुर पहुंचीं, जहां उस महिला ने बच्चों को अपने पास रखकर छठ पूजा की और परंपरा के अनुसार कुछ रस्में निभाईं। इस अनुभव को याद करते हुए कल्पना इमोशनल हो गईं। उन्होंने कहा कि छठ उनके लिए सिर्फ रिकॉर्डिंग स्टूडियो में गाया जाने वाला गीत नहीं, बल्कि निजी आस्था और भावनाओं से जुड़ा पर्व है।

बिहार में मुस्लिम महिलाएं भी मनाती हैं छठ

कल्पना पटवारी ने बिहार में छठ की सांस्कृतिक एकता का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि बिहार में मुस्लिम महिलाएं भी छठ महापर्व मनाती हैं। उनके अनुसार, मां बनने की इच्छा और संतान के प्रति आस्था के सामने धर्म की सीमाएं छोटी पड़ जाती हैं।

उन्होंने बताया कि इसी भावना से प्रेरित होकर उन्होंने छठ से जुड़ा गीत गाने का फैसला किया था। कल्पना ने एक ऐसे दृश्य का भी जिक्र किया, जिसमें एक मुस्लिम महिला नमाज के परिधान से बदलकर पारंपरिक पीतांबर पहनती है और छठ पूजा करती है। उनके अनुसार, इस गीत के जरिए उन्होंने आस्था और मातृत्व की साझा भावना दिखाने की कोशिश की।

सूरज को अर्घ्य देकर करते हैं प्रकृति का आभार

छठ पूजा का महत्व समझाते हुए कल्पना ने कहा कि इस पर्व में सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है, जो उनके प्रति आभार व्यक्त करने का एक तरीका है। उन्होंने यह भी बताया कि छठ में पंडित की अनिवार्यता नहीं होती और लोकगीत ही पूजा के मंत्रों की तरह महत्व रखते हैं। उनके अनुसार, अब असम में भी महिलाएं छठ पूजा करने लगी हैं।

कोविड के दौरान पहली बार रखा था छठ का व्रत

कल्पना पटवारी ने बताया कि गायकी के कार्यक्रमों और मंचीय प्रस्तुतियों के कारण उन्हें अक्सर छठ का निर्जला व्रत रखने का मौका नहीं मिल पाता। गाना गाने के साथ निर्जला व्रत रखना उनके लिए मुश्किल होता है। हालांकि, कोविड के दौरान उन्होंने पहली बार असम में छठ पूजा की थी। उस अनुभव को उन्होंने बेहद दैवीय और खास बताया। कल्पना ने कहा कि इस बार अगर उनका कोई मंचीय कार्यक्रम नहीं हुआ तो वह फिर से छठ पूजा करने की कोशिश करेंगी।

जेल में डाल दो, गला घोंट दो... सिर नहीं झुकेगा, पुलिस स्टेशन से बाहर आते ही अभिषेक बनर्जी का तीखा बयान

हसीना को बांग्लादेश भेजने के लिए भारत ने रखीं 2 शर्तें, रिपोर्ट में सहमति बनने का दावा

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को AIIMS से मिली छुट्टी, मॉर्निंग वॉक में हुए थे बेहोश

पंजाब में तीर्थ यात्रियों से भरी दो बसों की भीषण टक्कर, 4 की मौत; 10 की हालत गंभीर

हादसा नहीं, साजिश थी... सोनिया गांधी की किताब में साबरमती अग्निकांड के जिक्र पर राकेश अस्थाना का बड़ा खुलासा