‘कल्कि 2’ में दीपिका पादुकोण की जगह लेंगी प्रियंका चोपड़ा! 
मनोरंजन

‘कल्कि 2’ में दीपिका पादुकोण की जगह लेंगी प्रियंका चोपड़ा ! मेकर्स की चुप्पी बढ़ा रही चर्चाएं

Kalki 2898 AD Sequel: कल्कि 2898 एडी के सीक्वल से दीपिका पादुकोण के बाहर होने के बाद चर्चाएं तेज हैं कि उनकी जगह प्रियंका चोपड़ा को कास्ट किया जा सकता है। हालांकि मेकर्स ने कोई पुष्टि नहीं की है।

सोनाली झा

Priyanka Chopra Replace Deepika Padukone: प्रभास स्टारर ब्लॉकबस्टर साइ-फाई फिल्म ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल को लेकर चर्चाएं लगातार तेज हो रही हैं। खासकर तब से जब यह खबर सामने आई कि दीपिका पादुकोण अब ‘कल्कि 2’ का हिस्सा नहीं होंगी। मेकर्स ने सितंबर में एक पोस्ट के जरिए ऑफिशियली कन्फर्म किया था कि वे सीक्वल के लिए दीपिका के साथ आगे नहीं बढ़ रहे। हालांकि, उनके बाहर होने की असली वजह अब तक सामने नहीं आई है।

कई मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दीपिका ने अपनी शूटिंग शिफ्ट 8 घंटे तक सीमित रखने की शर्त रखी थी, जिसके बाद निर्माताओं ने उनसे अलग होने का फैसला लिया। दीपिका के बाहर होने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि फिल्म में उनकी जगह कौन दिखाई देगा। पहले खबरें थीं कि मेकर्स साई पल्लवी या अनुष्का शेट्टी को फिल्म में लेने पर विचार कर रहे हैं। लेकिन अब सोशल मीडिया और कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि दीपिका की जगह प्रियंका चोपड़ा को फिल्म में कास्ट किया जा सकता है।

सोशल मीडिया पर शुरू हुई बहस

प्रियंका चोपड़ा ने ‘फ़ैशन’, ‘मर्ज़ी’, ‘बाजीराव मस्तानी’, ‘डॉन’ जैसी फिल्मों से ग्लोबली नाम कमाया है और उनकी एक्शन-ड्रिवन स्क्रीन प्रेजेंस को देखते हुए फैंस भी उन्हें सीक्वल में देखने के लिए काफी उत्साहित हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स ने इस बारे में कोई ऑफिशियल घोषणा नहीं की है। इंटरनेट पर ‘कल्कि 2’ को लेकर चर्चाएं इतनी तेज हैं कि एक पूरे थ्रेड में यह बहस चल पड़ी कि क्या प्रियंका दीपिका के लिए फिट रिप्लेसमेंट साबित हो सकती हैं।

फैंस का रिएक्शन

एक यूजर ने मजाक में लिखा कि काशीबाई आखिरकार मस्तानी से आगे निकल गई। जबकि एक और यूजर ने कहा कि यह बड़ा अपग्रेड होगा। कोई और होती तो डाउनग्रेड लगता। कुछ यूजर्स ने यह भी सवाल उठाया कि कहानी में दीपिका की एंट्री और एग्ज़िट को कैसे दिखाया जाएगा। कई लोगों का मानना है कि मेकर्स उनके कैरेक्टर के लिए मौत, गायब हो जाना या टाइमलाइन बदलाव जैसा प्लॉट ट्विस्ट ला सकते हैं।

मेकर्स का आधिकारिक बयान

सितंबर में मेकर्स ने घोषणा करते हुए कहा था कि दीपिका पादुकोण कल्कि 2898 एडी के सीक्वल का हिस्सा नहीं होंगी। लंबे समय तक चली जर्नी और विचार-विमर्श के बाद हमने अलग होने का फैसला किया है। हम उनके भविष्य के काम के लिए शुभकामनाएं देते हैं। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘कल्कि 2’ के 2027 में रिलीज होने की उम्मीद है। फिलहाल कास्टिंग और प्री-प्रोडक्शन पर काम जारी है। फैंस अब मेकर्स के अगले अपडेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

BRICS Summit Day 1: मोदी-जिनपिंग की मुलाकात, दिल्ली डिक्लेरेशन और गाला डिनर... समिट के पहले दिन क्या-क्या हुआ?

कांग्रेस का संगठन पुरुष प्रधान है.. कर्नाटक में महिलाओं की अनदेखी पर शिवसेना नेता कृष्णा हेगड़े ने साधा निशाना

BRICS Summit: भारत मंडपम में भव्य गाला डिनर, PM मोदी ने विदेशी मेहमानों को परोसे खास भारतीय व्यंजन

माउंट रुद्रगैरा पर लहराया तिरंगा: लखनऊ की बेटी पूर्वा धवन ने 5,826 मीटर ऊंची चोटी की फतह, मिशन एवरेस्ट पर नजर

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान